आक्रोशित ग्रामीणों ने किया अंचल कार्यालय का घेराव

संवाद सूत्र, चौथम (खगड़िया)। चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक विवादित भूमि पर हटिया लगाने की मांग को लेकर शनिवार को बड़ी संख्या में नीरपुर के लोग चौथम अंचल कार्यालय पहुंच गए। अपनी मांगों को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में अधिकांश संख्या महिलाओं की थी। इसके बाद अंचल कार्यालय का घेराव किया। पूरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय आंदोलनकारियों से पट गया। अंचल प्रशासन के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की। घेराव कर रही महिलाओं ने बताया कि नीरपुर में गैर मजरुआ खास किस्म की एक बीघा 12 कट्ठा दो धुर जमीन है। इस जमीन पर पूर्व में हटिया लगाया जाता था। लेकिन एक वर्ष पूर्व दीवार देने के कारण दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। जिसके बाद से प्रशासन द्वारा विवादित जमीन पर हटिया लगाने पर रोक लगा दी गई। वहीं नीरपुर का हटिया आदाबारी गांव ले जाने की सूचना मिलने बाद वहां के ग्रामीण आक्रोशित हो गए। फिर चौथम अंचल कार्यालय पहुंच गए। ग्रामीणों ने इस मामले में चौथम सीओ एवं थानाध्यक्ष को आवेदन भी दिया है। साथ ही कहा है कि उन्हें भी हटिया लगाने की अनुमति दी जाए। अगर हटिया नहीं लगेगा तो दूसरे पक्ष को भी विवादित भूमि का उपयोग करने नहीं दिया जाएगा। इधर मामले को गंभीरता से लेते हुए चौथम सीओ भरत भूषण सिंह एवं थानाध्यक्ष आदाबारी गांव पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हो जाता है। तब तक कहीं हटिया नहीं लगाया जाएगा। इसके बाद आक्रोशित लोग शांत हुए।

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1334 मामले निष्पादित यह भी पढ़ें

अन्य समाचार