कुख्यात विनय शर्मा हत्याकांड का पर्दाफाश, एक आरोपित गिरफ्तार

बेतिया। कुख्यात विनय शर्मा हत्याकांड में शामिल बिहार को शिकारपुर पुलिस ने साठी थाना क्षेत्र के चांदपुर बरवा उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। विनय शर्मा की हत्या नेपाल में हुई थी। कई संगीन अपराध में संलिप्त विनय जेल से छूटने के बाद नेपाल में भाग गया था। लेकिन उसकी हत्या नेपाल में कर दी गई। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि इजहार विनय की हत्या में शामिल रहा है। पूछताछ में उसने हत्या में शामिल लगभग आधा दर्जन अपराधियों के नाम बताया है। बताया कि शीघ्र ही विनय शर्मा हत्याकांड में शामिल अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस विनय हत्याकांड में कुछ सफेदपोशों को भी शामिल मान रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि विनय शर्मा की हत्या का आरोप लगाते हए उसके भाई बृजेश कुमार शर्मा ने शिकारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें बरवा बरौली गांव के शेख सद्वाम, शेख कौशर व शेख इजहार को आरोपित किया गया है। आरोप है कि पिछले वर्ष अक्टूबर में विनय जेल से छूट कर घर आया। घर पर तनाव में रह रहा था। उसने परिवार के लोगों से भी तीनों आरोपियों पर काठमांडु काम करने के लिए जाने की बात बताई थी। 20 नवंबर को तीनों आरोपित उसके घर आए और उसे काठमांडू में व्यवसाय करने का झांसा देकर ले गए। तीन दिसंबर को परिवार वालों से उसकी अंतिम बार बात हुई थी। लेकिन 4 दिसंबर को विनय की हत्या की सूचना मिली। विनय व इजहार दर्जनाधिक मामलों में वांछित कुख्यात विनय पर शिकारपुर थाना समेत जिले के विभिन्न थानों में दर्जन भर मामलों में वांछित है। उसकी हत्या में शामिल और अपराध में उसका साथी शेख इजहार पर भी साठी, चनपटिया, मनुआपुल, रामनगर थानों में हत्या लूट डकैती आ‌र्म्स एक्ट के मामले दर्ज है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि रुपये के लिए इजहार ने विनय की हत्या की बात स्वीकार की है।


अन्य समाचार