प्रमाण पत्र वितरित



जा सं शेखपुरा शनिवार को जिला कृषि कार्यालय में आम की खेती करने के लिए किसानों का प्रशिक्षण हुआ। इसमें जिले से चुने हुए 12 किसानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में आम की खेती के बारे में जानकारी दी गई। इसमें पेड़ों की सिचाई तथा मंजर आने पर उसकी सही देखभाल की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के बाद किसानों को प्रमाणपत्र भी दिया गया।
धारी विकास मंच का होली मिलन समारोह
जासं, शेखपुरा:
धारी विकास मंच 13 मार्च को होली मिलन समारोह करेगा। शेखपुरा के महारानीपुरम में होने वाले कार्यक्रम को लेकर मंच ने बड़ी तैयारी की है। मंच के पदाधिकारी मनोज राम ने बताया होली मिलन का यह समारोह समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए किया गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों को आमंत्रित किया गया है। -- बिहार दिवस के आयोजन के लिए डीएम ने की बैठक जासं, शेखपुरा:

बिहार दिवस के आयोजन के लिए शनिवार को डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में डीडीसी, एडीएम, एसडीएम, एसडीपीओ, सिविल सर्जन के साथ दूसरे विभागों के पदाधिकारी भी शामिल हुए। डीपीआरओ ने बताया 22 मार्च को बिहार दिवस का कार्यक्रम शेखपुरा के परेड ग्राउंड पर होगा। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। जिला के विकास से संबंधित स्टाल भी लगाया जाएगा तथा लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। बिहार दिवस का कार्यक्रम भव्य तरीके से मनाया जाएगा।
सुंदर सिंह कॉलेज में व्याख्याता नियुक्ति स्थगित
जासं, शेखपुरा: शेखपुरा जिले के मेहुस में संचालित सुंदर सिंह महाविद्यालय में स्थाई प्राचार्य एवं बीसीए व्याख्याता की नियुक्ति को लेकर 12 मार्च को अन्तर्विक्षा की तिथि निर्धारित की गई थी। इसको लेकर मुंगेर विश्वविद्यालय के द्वारा इसे स्थगित कर दिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए सुंदर सिंह महाविद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य डॉ राम प्रकाश सिंह ने बताया कि स्थाई प्रधानाचार्य और बीसीए व्याख्याता की नियुक्ति को लेकर 12 मार्च को अन्तर्विक्षा की तिथि निर्धारित थी। वही मुंगेर विश्वविद्यालय के द्वारा 10 मार्च को एक पत्र जारी कर इस तिथि को विस्तारित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अगले तिथि से संबंधित सूचना फिर से दी जाएगी।
जमीन बंटवारे में चचेरे भाइयों के बीच चली गोली
जागरण संवाददाता, शेखपुरा:
शनिवार को शेखपुरा थाना के कुसंभा ओपी के कुसंभा गांव में जमीन बंटवारा के दौरान हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में एक पक्ष के लोगों ने गोलीबारी की। इस घटना में दोनों तरफ से 8 लोग घायल हुए हैं। इसमें से एक टुनटुन यादव के हाथ में गोली लगी है। हालांकि पुलिस ने गोली चलने की बात से तत्काल इनकार किया है। विवाद में शामिल दोनों पक्ष आपस मे चचेरे भाई बताये गये हैं। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायलों में एक पक्ष से टुनटुन यादव,सहदेव यादव,रामबली यादव,नारायण यादव,पुणे यादव शामिल हैं। दूसरे पक्ष से रामाशीष यादव,आनंद यादव ,दीपू यादव बताए गए हैं। बताया गया शनिवार की शाम गांव में पारिवारिक भूमि के बंटवारे को लेकर मापी चल रही थी। इसी दौरान दोनों पक्ष आपस में भीड़ गये। शुरू में लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से मारपीट होने के बाद लोगों ने अवैध हथियारों का सहारा लेकर गोली भी चलाई। इसमें से एक गोली टुनटुन यादव के हाथ में लगी है। गोली से घायल टुनटुन खतरे से बाहर बताया गया है।

अन्य समाचार