आपसी प्रेम शांति और सद्भाव के साथ मनाएं होली

फोटो- 13 जमुई- 19,22

जागरण टीम, जमुई : सिकन्दरा थाना परिसर में रविवार को रंगो के त्योहार होली के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष जितेंद्रदेव दीपक ने की। बैठक में होली के मौके पर हुड़दंग करने वाले लोगों पर प्रशासन की विशेष नजर रखने का निर्णय लिया गया। इस दौरान बैठक में अंचलाधिकारी कृष्ण कुमार सौरभ ने कहा कि होली प्रेम और सौहार्द का त्योहार है। सभी लोग इस त्योहार को भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। पुलिस निरीक्षक अरविद कुमार ने कहा कि होली के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। होली के दौरान हुड़दंगियों व मनचलों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। थानाध्यक्ष ने कहा कि रंगों का त्योहार काफी उल्लास और उमंग से मनाया जाता है। इसी उल्लास के बीच शरारती तत्व भी समाज का सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। इस अवसर पर होली व शब-ए-बरात एक ही दिन मनाए जाने को लेकर भी चर्चा की गई। दोनों त्योहारों को देखते हुए हिन्दू व इस्लाम संप्रदाय के पांच-पांच लोगों की एक समिति भी बनाई गई जो सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ने की स्थिति में पुलिस के शांति स्थापित करने में सहयोग करेगी। बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि घनश्याम राम, पूर्व मुखिया नरेंद्र कुमार यादव, अंजुम बेग, मुखिया ललन सिंह, अशोक पासवान, खालिद बेग, सुरेंद्र पंडित, सरपंच रंधीर सिंह, संजय यादव, रंजीत जोशी, सुल्तान अहमद, महेश राम, राजेश दास, मुन्नी गुप्ता, मु. शमसुद्दीन समेत कई लोग मौजूद थे।

अलीगंज : चंद्रदीप थाना परिसर में रविवार को होली पर्व व शब-ए-बरात को लेकर थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी एवं बुद्धिजीवियों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि होली आपसी प्रेम, शांति तथा भाईचारे का प्रतीक है। इसे लोग शांति के साथ मनाएं। उन्होंने बताया कि होली में अश्लील गाना व डीजे पर पूर्ण पाबंदी है। अगर इस दौरान कहीं भी क्षेत्र में डीजे बजाने की सूचना मिलती है तो आयोजक के साथ डीजे संचालक पर एफआइआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व के दौरान पुलिस सादे लिबास में गश्त करती रहेगी। शराबियों एवं उचक्कों पर नजर रहेगी। बैठक में आए लोगों ने भी अपने-अपने गांव के समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस मौके पर मुखिया देवनंदन यादव, पूर्व सुरेन्द्र पांडेय, नगीना रविदास, समाजसेवी चंद्रशेखर आजाद, नरेश शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि सोनू सिंह, मु. शमशाद, अशोक यादव, धर्मराज मिस्त्री, गोरेलाल यादव, जितेन्द्र सिंह, सुरेश सिंह, जिला परिषद प्रतिनिधि मुरारी यादव, सुनील यादव, दीपक सिंह, बालेशवर चौधरी, राजेश पांडेय के अलावा सैकड़ों प्रखंड के बुद्धिजीवियों व समाजसेवी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
सोनो : समाज के प्रत्येक संप्रदाय के लोगों का दायित्व है कि एक दूसरे के धर्मों का आदर करें। संविधान ने हमें धार्मिक स्वतंत्रता दी है पर हमेशा इस बात का ख्याल रखें कि इससे किसी दूसरे की भावना आहत न हो। आपसी भाईचारे के साथ एक अच्छे समाज, एक अच्छे वातावरण में होली मनाएं। उक्त बातें रविवार को शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अंचलाधिकारी राजेश कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि समाज में कुछ ऐसे असामाजिक तत्व होते हैं जो समाज के माहौल को बिगाड़ना चाहते हैं। समाज के प्रत्येक नागरिकों का भी यह दायित्व बनता है कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर निगाह रखे हैं तथा प्रशासन को तत्काल इसकी सूचना दें। थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने बताया कि होली पर्व में डीजे पर पूर्ण रुप से पाबंदी रहेगी। किसी व्यक्ति पर जबरन रंग नहीं डाला जाए। अश्लील एवं अशोभनीय गीतों से परहेज किया जाए। पुलिस द्वारा लगातार गस्ती की जाएगी। मौके पर एसआइ उपेंद्र कुमार सिंह,मुखिया भीम रजक, सरपंच संघ के •िालाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, चंद्रदेव पासवान, पूर्व सरपंच मकबूल अंसरी, मिथलेश पांडेय,विभूति सिंह, सरफराज अंसारी थे।
गिद्धौर : थाना परिसर में रविवार को होली पर्व के लेकर शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सीओ रीता कुमारी बीडीओ अजय कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने संबंधित पंचायत के प्रतिनिधियों व शांति समिति के सदस्यों से होली पर्व को जाती, रंग, धर्म, विभेद, समुदाय की नीतियों से परे हटकर सामाजिक समरसता के साथ होली संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सदस्यों से सहयोग करने की बात पदाधिकारियों द्वारा कही गई। इस अवसर पर बैठक में पतसंडा मुखिया कला देवी, रामाशीष साह, रामबचन पासवान, भोला यादव, धनराज यादव, पूर्व प्रमुख श्रवण यादव, पतसंडा पैक्स अध्यक्ष राजीव साव, पंचायत समिति सदस्य चंदन कुमार, शांति समिति सदस्य फौदी प्रसाद यादव, कल्याण सिंह, ललन राम, शंभू यादव के अलावा दर्जनों शांति समिति सदस्य मौजूद बैठक में मौजूद थे।

अन्य समाचार