सरकारी भूमि पर निर्माण कार्य करने से मना करने पर जानलेवा हमला

संवाद सूत्र, अलौली (खगड़िया): थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुरपुर ओपी के असुरार में भूमि विवाद मे एक युवक को पड़ोसी ने पीट-पीटकर घायल कर दिया। जिसे स्वजनों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया। घायल युवक उमेश सिंह का पुत्र श्याम किशोर सिंह है। स्वजनों ने बताया कि अरविद सिंह उर्फ भुसुर सिंह, शिवम सिंह, सत्यम सिंह, शुभम सिंह, सुंदरम सिंह आदि ने पहले गोलियां चलाई बाद में पीट-पीटकर श्याम किशोर सिंह को जख्मी कर दिया। बताया कि अरविद सिंह सहित सभी आरोपित वर्षों से सरकारी भूमि को हथियाना चाह रहे है। जिसको लेकर अलौली अंचल अधिकारी द्वारा बीते चार अक्टूबर 2021 को गैरमजरूआ आम जमीन पर निर्माण कार्य रोकने के संबंध में बहादुरपुर ओपी को पत्र लिखा गया था। बावजूद उसके अरविद सिंह के द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा था। जिसे रोकने के लिए श्याम किशोर सिंह गए थे। जिसके बाद इन पर जानलेवा हमला बोल दिया गया।

आग से दो घर जलकर राख यह भी पढ़ें
बहादुरपुर ओपी अध्यक्ष रोबिन कुमार दास ने बताया कि सूचना मिली थी कि सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उस समय निर्माण कार्य नहीं हो रहा था। उन्होंने बताया कि अंचलाधिकारी अलौली द्वारा 2021 के अक्टूबर माह में ही निर्माण कार्य रोकने के लिए पत्र भेजा गया था। घटनास्थल पर हो रहे निर्माण कार्य उनके प्रभार लेने से पहले ही हो चुका था। उन्होंने बताया कि जख्मी के बयान आने के बाद केस दर्ज किया जाएगा। भुरिया गांव में दबंगों ने कहर ढाया
संवाद सूत्र, गोगरी (खगड़िया): गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भुरिया गांव में हथियार से लैस होकर जान से मारने की नीयत से फायरिग करने सहित लूटपाट का मामला प्रकाश में आया है। भुरिया के पुलकित यादव ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही सचिदा यादव, जवाहर यादव, अनिरुद्ध यादव, अशोक यादव सहित 11 लोगों को आरोपित किया है। कहा है कि सभी लोग हथियार से लैस होकर घर पर आए और आते ही लाठी डंडे से मारपीट करते हुए गोली फायर कर दिये। जिससे बाल-बाल बचे। उन्होंने कहा कि बच्चों की लड़ाई में दोनों पक्ष की ओर से तू, तू, मैं, मैं हुआ था। जिसे ग्रामीणों ने शांत करा दिया। लेकिन लोग देर संध्या घर पर आकर मारपीट की और गोली फायर किया। जिसमें मैं घायल हो गया। मुझे गोगरी रेफरल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन दबंगों ने इसके बाद मेरे घर में घुसकर महिलाओं व बच्चों को भी पीटा। लूटपाट भी की। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

अन्य समाचार