जोगबनी नप के पूर्व वार्ड पार्षद का निधन

संसू, जोगबनी (अररिया): सोमवार को जोगबनी नगर पंचायत के पूर्व वार्ड पार्षद, समाजसेवी व सागर मार्केट के मालिक रामसागर राय के निधन जोगबनी मर्माहत है। वे लंबे समय से बीमार थे। उनके पारिवारिक लोगों ने बताया की कुछ दिनों पहले उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ जाने के बाद उन्हें सिलीगुड़ी के एक हास्पिटल में इलाज हेतु ले जाया गया जहां इलाज के दौरान सोमवार को दो बजे उनकी मृत्यु हो गई।वही उनके पार्थिव शरीर को जोगबनी मुख्य बाजार स्थित सागर मार्केट में अंतिम दर्शन हेतु रखा जायेगा तथा मंगलवार को सुबह 09 बजे अंतिम संस्कार किया जायेगा। निधन की खबर आते ही जोगबनी बाजार स्वत: बंद हो गया। लोगो ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनके निधन पर उनके सबसे छोटे भाई तथा निवर्तमान वार्ड पार्षद सह मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजू राय ने कहा की उनके जाने से उनके ऊपर से अभिभावक का साया ही उठ गया। वो सिर्फ मेरे बड़े भाई ही नहीं मेरे मार्गदर्शक भी थे। वही उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक देवयंती यादव ने कहा की वो मेरे बड़े भाई के समान थे। उनके निधन से परिवार के अभिन्न सदस्य हमसे बिछड़ गये। भगवान अपने श्री चरणों मे उन्हें जगह दे तथा इस दुख को सहने की उनके परिवार को शक्ति दे वही पूर्व विधायक जाकिर हुसैन खान ने दु:ख व्यक्त करते हुए कहा की सागर की मृदुभाषी तथा मिलनसार व्यक्ति थे।वही उनके निधन पर रोहित यादव, मनोज राय, मनोज साह, राजनंदन यादव, कुंदन पोद्दार, भोला शंकर तिवारी, मंटू भगत, नरेश सिन्हा, निमाय भौमिक, संजीव दास, भानुप्रकाश राय, किशन अग्रवाल, कमल तापड़िया, मोहम्मद मजलूम, वाहिद अंसारी व शंकर भगत सहित तमाम बुद्धिजीवी तथा व्यपारियों ने शोक व्यक्त किया है।


अन्य समाचार