संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में करें कार्य



संवाद सूत्र, मधेपुरा: जदयू के किसान व सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राम बालक सिंह मधेपुरा दौरे के क्रम में जदयू नेता सुजो मेहता के आवास पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष राम बालक सिंह ने कहा कि संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में सभी लोगों को मिल कर काम करना होगा। सीएम नीतीश कुमार के द्वारा किए जा रहे विकास के कार्यों से लोगों को अवगत कराया जाना है। यह जिम्मेदारी पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने कहा कि जदयू के किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ से लोगों को जोड़े। यह जिम्मेदारी प्रकोष्ठ से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर जदयू को और अधिक सशक्त बनाना है। इस दिशा में एकजुट होकर जदयू के कार्यकर्ता काम करें। मौके पर जदयू नेता सुजो मेहता ने संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में चलाए जा रहे अभियान के बारे में जानकारी भी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।

अन्य समाचार