महिला का चेन छीनकर भाग रहा अपराधी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, खगड़िया: खगड़िया स्टेशन पर महिला का चेन छीनकर भाग रहे अपराधी को रेल पुलिस ने दबोच लिया। चेन भी बरामद किया गया है। रेल थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि बलुआही वार्ड 26 की हेमा देवी के गले से चेन छीनकर भाग रहे अपराधी को रेल पुलिस अवर निरीक्षक अविनाश कुमार, सिपाही व आरपीएफ के ब्रजकिशोर प्रसाद ने खदेड़ कर पकड़ लिया। भाग रहे तीन अपराधियों में विकास साह को पकड़ लिया गया। वह मोहम्मदपुर बेगूसराय का रहने वाला है। छिनतई का चेन भी बरामद किया गया है। दो अन्य मु. बाईस बेगूसराय और मु. अकरम मटिहानी, बेगूसराय भागने में सफल रहा। विकास को जेल भेज दिया गया है। विद्युत चोरी के आरोप में तीन पर जुर्माना


संवाद सूत्र, महेशखूंट (खगड़िया) : नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीव्यूशन कंपनी लिमिटेड की महेशखूंट शाखा से जुड़े झिकटिया पंचायत के काजीचक गांव में जेई निरंजन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान में चोरी के आरोप में तीन पर जुर्माना किया गया है। जुर्माना लगाते हुए महेशखूंट थाने में मामला दर्ज कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार काजीचक के सोनू कुमार यादव पर 20,647 रुपये, लक्ष्मण शर्मा पर 30,014 रुपये व ईंदल शर्मा पर 18,318 रुपये जुर्माना किया गया है। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने की है। मोटरसाइकिल चोरी मामले में एक गिरफ्तार संवाद सूत्र, गोगरी (खगड़िया): गोगरी थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि खटहा- नवटोलिया के सकलदेव यादव के पुत्र अमोद यादव के घर से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई थी। इस मामले अमोद यादव फरार चल रहा था। जिसे सूचना के आधार पर उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि फरारी अमोद यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं सूत्रों के अनुसार उक्त आरोपित को गिरफ्तार करने गई पुलिस के साथ उसके स्वजनों और ग्रामीणों ने नोक-झोक भी की।

अन्य समाचार