जमकर उड़े गुलाल, उमंग के रंग में डूबे लोग

संवाद सूत्र, झाझा(जमुई): होली एवं शब-ए-बरात प्रखंड एवं शहर में शांति पूर्वक संपन्न हो गया। इस दौरान कई जगहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी की तैनाती थी। कई जगहों पर थानाध्यक्ष राजेश शरण खुद कमान संभाले हुए थे। कोरोना के लंबे समय के बाद हुए होली के त्योहार के आनंद में हर कोई खोया था।

दो दिन तक चले इस त्योहार में पुआ पकवान, दहीबारा का दौर चलता रहा। जमकर अबीर गुलाल उड़ाया गया। युवाओं की टोली सड़क पर निकल पड़ी थी। वर्णवाल सेवा सदन में अध्यक्ष गोपाल प्रसाद वर्णवाल के अगुआई में वर्णवाल समुदाय के महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चों ने आनंद उठाया। मारवाड़ी धर्मशाला में मारवाड़ी समाज के लोगों के बीच होली मिलन समारोह आयोजित हुई। श्रीश्याम मंदिर में महिलाओं ने होली खेली। समाजसेवी गुडू यादव, नगर उपाध्यक्ष संजय यादव, पूर्व अध्यक्ष संजय सिन्हा, पूर्व बैंक प्रबंधक शैलेश कुमार आदि के आवास पर भी होली मिलने समारोह आयोजित किया गया था।

--
दो दिन मनी होली
होली का त्योहार दो दिन में बट गया। कुछ लोगों ने 18 मार्च को तो कुछ ने 19 मार्च को होली मनाई। जिसमें अधिकांश लोग 19 मार्च को होली मनाते देखे गए। ृ17 मार्च को होलिका दहन किया गया। गणेशी मंदिर, बस स्टैंड, सोहजाना, मुख्य बाजार, बाबुबाक, रेलवे क्वाटर शहीद सुनील चौक आदि कई जगहों पर होलिका दहन किया गया। गणेशी मंदिर के होलिका दहन के पूर्व नवविवाहित जोड़ी ने फेरे लगाकर अपनी खुशहाली की मन्नत मांगी। वही 19 मार्च के दोपहार तक रंग खेला गया। तीन बजे के बाद अबीर गुलाल का दौर शुरू हो गया।

अन्य समाचार