एसएसबी के जवानों ने बच्चों को दिखाई सैन्य कार्यशैली

संसू, ठाकुरगंज (किशनगंज) : भारत के आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले तीन महान क्रांतिकारियों शहीद भगत सिंह, शिवराम हरि राजगुरु और सुखदेव थापर की 91वीं पुण्यतिथि पर एसएसबी ने ताराचंद धानुका एकेडमी के बच्चों के साथ एक श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इसके उपरांत एसएसबी 19वीं वाहिनी मुख्यालय ठाकुरगंज की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश की हिफाजत-देश की सुरक्षा की थीम पर सुरक्षा का मानवीय चेहरा कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली बच्चों को बटालियन मुख्यालय कैंपस का भ्रमण तथा विभिन्न हथियारों का प्रदर्शन किया गया।

एसएसबी के जवानों ने बच्चों को दिखाई सैन्य कार्यशैली यह भी पढ़ें
साथ ही भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संपूर्ण भारत में सुपोषित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रदेश में 21 से 27 मार्च 2022 तक चल रहे स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शून्य से छह वर्ष के समस्त स्कूली बच्चों का वजन एवं ऊंचाई का परीक्षण एसएसबी के चिकित्सकों द्वारा भी किया गया। इस दौरान 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कार्यवाहक कमांडेंट जय प्रकाश ने हथियारों की प्रदर्शनी कर स्कूली बच्चों को हथियारों की जानकारी दी। फौज कैसे काम करती है। कैसे देश की सीमाओं की रक्षा करती है। फौज में आने के फायदे क्या है, ये भी बताया गया। इस मौके पर सशस्त्र सीमा बल के उप कमांडेंट डा. भरत कुमार चौधरी, ताराचंद धानुका एकेडमी के प्रिसिपल कपिलेश्वर ठाकुर, प्रबंधक दीनानाथ पांडे, एसएसबी के सब इंस्पेक्टर त्रिलोक कुमार शुक्ला, दिनकर कुमार मिश्रा, शशांक कुमार, मुख्य आरक्षी आलोक कुमार, खुसप्रीत, एम जय सहित बल के कई और सदस्य भी मौजूद थे।

अन्य समाचार