आंकड़े बता रहे सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं, 12 महीने में 12 घटनाएं



बगहा । एक साल के आंकड़े बता रहे हैं कि अनुमंडल क्षेत्र में महिलाएं असुरक्षित हैं। पिछले एक साल के आंकड़ों को देखा जाए तो महिलाओं के साथ दुष्कर्म व छेड़खानी की 12 घटनाएं हुईं। पुलिस आरोपितों को जेल भेज चुकी है।
पुलिस जिले में बीते साल के अंदर एक दर्जन से अधिक दुष्कर्म व आधा दर्जन छेड़खानी के मामले विभिन्न थानों में दर्ज किए गए। इसमें नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी की गई है। घटनाएं न हो इसके लिए पुलिस के द्वारा शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में लगातार गश्ती की जाती है। हाट बाजारों में पुलिस की तैनाती की गई है। बीते 2021 में चौतरवा में दो महिला थाने में चार नौरंगिया में दो ठकराहा में एक पिपरासी में एक तथा भितहां व महिला थाने में छेड़खानी के एक-एक मामले दर्ज हुए थे। जिसमें नामजद बने अभियुक्तों को संबंधित थानों की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। स्कूलों व कालेजों के पास तैनात रहती पुलिस

दुष्कर्म की शिकार महिलाओं को सरकार की ओर से मुआवजा भी दिया गया है। मामलों में शामिल लोगों को सजा दिलाने के लिए स्पीड्री ट्रायल भी पुलिस के द्वारा कराया जा रहा है। स्कूल व कालेज जाने वाले रास्तों पर समय-समय पर पुलिस की तैनाती भी की जाती है। इसके साथ ही चौक-चौराहों पर पुलिस के द्वारा मोबाइल नंबर का बोर्ड भी लगाया गया है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक टीम भी बनाई गई है। जहां सूचना मिलने के बाद संबंधित थानों की पुलिस के द्वारा कार्रवाई भी की जाती है। बयान
पुलिस जिले में महिला से संबंधित जो भी मामला पुलिस के संज्ञान में आता है। पुलिस उसे तत्वरित कार्रवाई करती है। साथ ही शहर व स्कूल आदि जाने वाले रास्तों पर समय-समय पर पुलिस की तैनाती की जाती है। पर्व त्योहार में लगने वाले भीड़ में भी महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाता है। जिससे कि किसी भी महिला के साथ किसी प्रकार की जबरदस्ती या छेड़खानी नहीं किया जा सके। दुष्कर्म जैसे मामलों में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के टीम भी बनाई गई है।
किरण कुमार, गोरख जाधव, एसपी बगहा इंसेट बाक्स:
बगहा में लूट पर नहीं लग पा रही लगाम
बगहा, संस : पुलिस जिले में पुलिस चौकसी के बाद भी लूट की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पाया है। जबकि लूट जैसे घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सरकार नई-नई व्यवस्था बना रही है। उसके बाद भी बगहा पुलिस जिले के वाल्मीकिनगर, नौरंगिया, लौकरिया, पठखौली ओपी, नगर थाना, सेमरा, चिउटाहा, रामनगर चौतरवा, धनहा, भितहां आदि थानों में लूट की वारदातों में कमी नहीं है। पिछले चार सालों में बगहा पुलिस जिले में दो दर्जन से अधिक लूट की घटना घटित हो चुकी हैं। इन चार सालों में सबसे अधिक लूट की वारदात भारत फाइनेंस व सीएसपी संचालकों से हुई है। जिसमें से अधिकतर मामलों को पुलिस ने पर्दाफाश भी किया और घटना मे शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी भी हुई। लेकिन लूट की रकम बहुत कम ही बरामद हुई है। वैसे बीते एक साल में अन्य सालों की अपेक्षा लूट की कम घटनाएं घटित हुई है।

अन्य समाचार