एनडीए सरकार में जनप्रतिनिधियों को मिला सम्मान : बबलू

संसू, सोनवर्षाराज (सहरसा): मुख्य बाजार स्थित रानी सती मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को एमएलसी चुनाव के लिए जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह बबन और संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष जय कुमार सिंह के द्वारा किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू ने एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी नूतन सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन की सरकार में बिहार में विकास के साथ ही पंचायतीराज को शक्ति प्रदान कर जनप्रतिनिधियों का मान सम्मान बढ़ाया गया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास में हमेशा जनप्रतिनिधियों के रहेंगे।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया, भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण झा, जदयू जिला उपाध्यक्ष इंद्रदेव साह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रुद्रनारायण ठाकुर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनीष कुमार, पूर्वी मंडल अध्यक्ष मुकेश मानस, हम पार्टी प्रखंड अध्यक्ष शंभू सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, पूर्व उप प्रमुख कुमार मौलेश सिंह, पूर्व मुखिया अनिल यादव, संजीव कुमार सिंह, संजय विश्वास, रंजीत झा, वीर अभिमन्यु सिंह समेत एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

अन्य समाचार