प्रमुख के औचक निरीक्षण में सीडीपीओ व पशुपालन पदाधिकारी गायब

संवाद सूत्र, बड़हरा : प्रखंड प्रमुख देवमुना देवी ने शुक्रवार के दोपहर में बाल विकास परियोजना कार्यालय तथा पशुपालन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बाल विकास परियोजना पदाधिकारी व पशुपालन पदाधिकारी अनुपस्थित मिले। इसकी शिकायत प्रखंड प्रमुख ने जिलाधिकारी भोजपुर के मेल पर लिखित आवेदन देकर की है।

प्रमुख ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान बाल विकास परियोजना कार्यालय में परियोजना समन्वयक दीपक कुमार, कार्यपालक सहायक सुमंत कुमार तथा कमल किशोर पांडेय उपस्थित मिले। इसके साथ ही प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी के कार्यालय पर पहुंचने पर मेन गेट में ही ताला बंद मिला। इन दोनों पदाधिकारी के बड़हरा प्रखंड कार्यालय में नहीं आने की शिकायत लोगों द्वारा मेरे पास की गई थी।

अन्य समाचार