दहेज में 51 लाख रुपये नहीं लाने पर विवाहिता को घर से निकाला, केस

बगहा। नगर थाने के मारवाड़ी टोला मोहल्ले के अस्थाई निवासी व खगड़िया जिले के मिल रोड वार्ड नंबर छह निवासी डॉ. रिया जैन ने अपने पति डॉ. अभिषेक जैन व सास डॉ. रामानंद जैन पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि डॉ रिया जैन बचपन से ही बगहा बाजार निवासी व अपने मौसा सुनील कुमार सरावगी के घर रहती है। जहां से उसकी शादी वर्ष 2019 में खगड़िया जिले के मिल रोड खगड़िया निवासी अभिषेक जैसे हुई। शादी के बाद वह ससुराल गई तो उसे उपहार स्वरूप एक करोड़ का गहना व कपड़ा दिया गया था। ससुराल जाने के साथ ही उसके पति व सास ने सभी गहना व कपड़ा आदि अपने पास रख लिया और कुछ दिन बाद दबाव बनाने लगे कि अपने मायके से 51 लाख रुपये दहेज मांगो नर्सिंग होम बनाना है।
सड़क हादसों में राजमिस्त्री की मौत, पिकअप वैन पटलटे से एक दर्जन बच्चे घायल यह भी पढ़ें
इसकी जानकारी उसने अपने मायके वालों को दी लेकिन उतनी बड़ी रकम देना संभव नहीं था। जिसके बाद उसे उसके पति व सास उसके साथ प्रताड़ित करने लगे। उसके बाद भी वह ससुराल में ही रहने लगी। इधर बीते साल वह गर्भवती हुई तो दोनों लोगों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। जिससे उसका गर्भपात भी हो गया। जिसके बाद पति व सास ने मिलकर उसे खाना भी बंद कर दिया और एक कमरा में बंधक की तरह रखने लगे। जिससे उसकी सेहत खराब होनी लगी। किसी तरह से वह अपने मौसा के घर गई और अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। उसके बाद मायके वालों ने उसके ससुराल के लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वे लोग मानने को तैयार नहीं हुए। जिसके बाद रिया जैन के द्वारा महिला थाने में उक्त प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले में महिला थाने के थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

अन्य समाचार