अभाविप के जनजातीय छात्र संसद सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर

फोटो- 26 जमुई- 23

संवाद सूत्र, चंद्रमंडी (जमुई): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई चकाई द्वारा दो अप्रैल को आयोजित जनजाति छात्र सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर है। इसमें मुंगेर विश्वविद्यालय के जनजातीय छात्र-छात्रा हजारों की संख्या में उपस्थित होंगे। पूर्व प्रदेश मंत्री तथा मुंगेर विश्वविद्यालय के सिडिकेट सदस्य भरत सिंह जोशी ने बताया कि फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय में यह सम्मेलन होगा। परिषद के कार्यकर्ता दीवार लेखन, फ्लैक्स, पोस्टर, हैंडबिल, इंटरनेट मीडिया तथा प्रिट मीडिया के माध्यम से प्रचार कर रहे हैं। जिला संयोजक सूरज बर्णवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय जनजातीय कार्य प्रमुख सह राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री गोविद नायक, सह कार्य प्रमुख प्रमोद राउत तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिहार प्रदेश से छात्र नेता मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में जनजातीय छात्रों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनके गौरवशाली परंपरा, संस्कृत भाषा और स्वाभिमान विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। अभाविप बिहार के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक प्रो. महेंद्र प्रसाद राय ने बताया कि जनजाति समुदाय भारतीय संस्कृति को बचाने में अपना अहम योगदान निभाते आए हैं। जनजातीय प्रतिभाओं को एक मंच पर सामूहिक रूप से प्रदर्शित किए जाने की जरूरत है। जनजातीय विद्वान केंद्र और राज्य दोनों स्तरों, सार्वजनिक व निजी क्षेत्र में नीति निर्माण और समुदाय के विकास के लिए भी योगदान कर सकते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम प्रमुख कृष्ण गोपाल राय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण कुमार गुप्ता, नगर मंत्री साजन कुमार, अमरनाथ तिवारी, आकाश भारती, नरेश चंद्र हेम्ब्रम दिन-रात कार्य कर रहे हैं।

अन्य समाचार