5317 मतदाता करेंगे 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, मतदान चार अप्रैल को

जागरण संवाददाता, खगड़िया : बिहार विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकार (बेगूसराय-खगड़िया) निर्वाचन की रणभेरी बज चुकी है। नाम वापसी के बाद 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिसमें भारतीय जनता पार्टी से रजनीश कुमार (निवर्तमान विधान पार्षद), राष्ट्रीय जनता दल से मनोहर कुमार यादव, कांग्रेस से राजीव कुमार समेत अन्य शामिल हैं। इनमें छह उम्मीदवार खगड़िया जिले से और चार बेगूसराय जिले के निवासी हैं। आगामी चार अप्रैल को मतदान है। शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी जोरों पर है। जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इस चुनाव में बेगूसराय और खगड़िया जिले के 25 प्रखंडों के मुखिया, पंचायत समिति के सदस्य और वार्ड सदस्य मतदान करेंगे। जिला परिषद सदस्य भी मतदाता हैं। संबंधित लोकसभा के सांसद, विधायक और विधान पार्षद भी अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं। इस चुनाव में भी बेगूसराय एवं खगड़िया 5317 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाता सूची के मुताबिक बेगूसराय जिले में कुल 3418 मतदाता हैं। जबकि खगड़िया में 1899 मतदाता हैं। बेगूसराय और खगड़िया में कुल 25 प्रखंड हैं। जिसमें 18 प्रखंड बेगूसराय में हैं और सात प्रखंड खगड़िया जिले में हैं। बेगूसराय जिले के 18 प्रखंड और मतदाता


वीरपुर प्रखंड 133
भगवानपुर 251
डंडारी 111
मंसूरचक 122
बलिया 196
बछवारा 286
नावकोठी 153
गढ़पुरा 129
साहेबपुर कमाल 270
चेरिया बरियारपुर 223
बखरी 126
खोदाबंदपुर 131
छौड़ाही 167
साम्हो अकहा कुरहा 51
तेघड़ा 199
बेगूसराय 383
बरौनी 253
मटिहानी 234
कुल 3418 खगड़िया जिले के सात प्रखंड और मतदाता बेलदौर प्रखंड 240
खगड़िया 375
गोगरी 316
परबत्ता 316
मानसी 88
अलौली 355
चौथम 209
कुल 1899

अन्य समाचार