एमएलसी चुनाव में प्रखंड मुख्यालयों में बने बूथ पर 9317 मतदाता डालेंगे वोट

जागरण संवाददाता, पूर्णिया : भारत निर्वाचन आयोग ने विधान परिषद चुनाव को लेकर मतदान व मतगणना केंद्र के प्रस्ताव को अपनी दी मंजूरी दे दी है। चार अप्रैल को पूर्णिया-अररिया-किशनगंज विधान परिषद चुनाव के लिए पूर्णिया कॉलेज में मतगणना कक्ष व बज्रगृह का निर्माण करवाया जाएगा। वहीं पूर्णिया, अररिया व किशनगंज जिले के सभी 30 प्रखंड मुख्यालय में मतदान का आयोजन किया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद विधान परिषद चुनाव के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा पूर्णिया कॉलेज में मतगणना केंद्र व बज्रगृह का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा पूर्णिया, अररिया व किशनगंज जिले के सभी 30 प्रखंड मुख्यालय में मतदान केंद्र बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था। जिसे आयोग ने अपनी मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों पर दीवार लेखन कार्य करवाने का निर्देश दे दिया गया है। साथ ही मतगणना कक्ष निर्माण को लेकर भी आदेश जारी कर दिया गया है। जल्द ही पूर्णिया कॉलेज में भवन का अधिग्रहण कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। आठ उम्मीदवार आजमा रहे हैं अपनी किस्मत


प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र 23, पूर्णिया-अररिया-किशनगंज के लिए 4 मार्च को चुनाव का आयोजन किया जाना है। विधान परिषद के चुनाव में आठ उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जबकि विधान परिषद चुनाव में पूर्णिया-अररिया-किशनगंज तीनों जिले में कुल 9317 मतदाता मतदान में शामिल होंगे। इसमें पूर्णिया जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 3704, अररिया जिले में 3481 व किशनगंज जिले में मतदाताओं की संख्या 2132 है। सी-विजिल एप के माध्यम से सभी मामले के निष्पादन
उप निर्वाचन अधिकारी अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने बताया कि वैसे तो विधान परिषद चुनाव में खर्च की सीमा निर्धारित नहीं है।लेकिन आयोग के द्वारा आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए सी- विजिल एप के माध्यम से निगरानी रखने का आदेश दिया है। आयोग के आदेश पर तीनों जिले के सभी एआरओ के अलावा सभी अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष के मोबाइल पर एप डाउनलोड करवाया जा चुका है। साथ ही साथ यह निर्देश दिया गया है कि अगर सी-विजिल एप के माध्यम से विधान परिषद चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन किसी तरह की कोई शिकायत मिलती है तो उसका त्वरित निष्पादन किया जाना है। मतदान केंद्र- वोटरों की संख्या
पूर्णिया-
पूर्णिया पूर्व प्रखंड मुख्यालय - 219
केनगर प्रखंड मुख्यालय - 283
कसबा प्रखंड मुख्यालय - 185
श्रीनगर प्रखंड मुख्यालय - 143
जलालगढ़ प्रखंड मुख्यालय - 151
धमदाहा प्रखंड मुख्यालय - 336
रुपौली प्रखंड मुख्यालय - 299
भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय - 187
बीकोठी प्रखंड मुख्यालय - 293
बनमनखी प्रखंड मुख्यालय - 415
बायसी प्रखंड मुख्यालय - 276
बैसा प्रखंड मुख्यालय - 255
डगरुआ प्रखंड मुख्यालय - 292
अमौर प्रखंड मुख्यालय - 370
......
अररिया जिला - 3481
अररिया प्रखंड मुख्यालय - 535
जोकीहाट प्रखंड मुख्यालय - 399
पलासी प्रखंड मुख्यालय - 329
सिकटी प्रखंड मुख्यालय - 221
कुर्साकांटा प्रखंड मुख्यालय - 209
फारबिसगंज प्रखंड मुख्यालय - 531
रानीगंज प्रखंड मुख्यालय - 501
भरगामा प्रखंड मुख्यालय - 321
नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय - 435
...
किशनगंज जिला-
किशनगंज प्रखंड मुख्यालय - 2132
दिघलबैंक प्रखंड मुख्यालय - 271
टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय - 197
बहादुरगंज प्रखंड मुख्यालय - 343
ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय - 364
पोठिया प्रखंड मुख्यालय - 357
कोचाधामन प्रखंड मुख्यालय - 395
किशनगंज प्रखंड मुख्यालय - 205

अन्य समाचार