वैदिक विधान के साथ चैत नवरात्र शुरू, कई जगहों पर कलश स्थापित

जागरण टीम, मुंगेर: हिन्दू नववर्ष के पहले दिन शनिवार को वैदिक विधान के साथ चैत नवरात्र शुरू हो गया। दुर्गा मंदिर सहित अलग-अलग मंदिरों मे कलश स्थापना के साथ दर्गा सप्तसती का पाठ गुंजायमान हुआ। पूजा पाठ व हवन हुआ। स्कूली बच्चों ने भगवान की झांकियां भी निकाली। मुंगेर में चैत नवरात्रा के पहले दिन शहर के विभिन्न मंदिरों में वैदिक विधान के साथ कलश स्थापना कर देवी के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की गई। बड़ी दुर्गा मंदिर शेरपुर, छोटी दुर्गा मंदिर कौड़ा मैदान, सहित बिदवारा, संदलपुर, मकसुसपुर, चुआबाग, बेकापुर, गुलजार पोखर , रिफ्युजी कालोनी सहित सभी दुर्गा मंदिरों में समय पुरोहितों ने कलश स्थापना का कार्य संपन्न कराया। देर शाम दन मदिरों में शंख व घंटे के बीच मां दुर्गा की आरती में काफी श्रद्धालु पहुंचे। पूजा अर्चना को लेकर दुर्गा मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धलुओं का आना जाना लगा रहा। टेटिया बंबर प्रखंड में सरस्वती शिशु मंदिर टेटिया बंबर की ओर से हिदू नव वर्ष पर कलश शोभा यात्रा निकाली गई। स्कूली बच्चों ने रामायण आधारित झांकियां भी निकाली। प्रधानाचार्य अरुण कुमार प्रबंध कार्यकारिणी के अध्यक्ष अवधेश्वरी शर्मा ,उपाध्यक्ष जयप्रकाश यादव की मौजूदगी में कलश शोभायात्रा अलग अलग स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों ने इन पर फूल बरसाए । संतोष केसरी ,शंभू भगत , मुखिया मुरारी मोहन ,मुकुंद पूर्व मुखिया संजय सिंह, आचार्य राजकिशोर साह, सत्यम कुमार ,सुप्रिया कुमारी डिपल कुमारी सहित अन्य मौजूद थे। हवेली खड़गपुर प्रखंड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शारदीय नवरात्रि को लेकर माहौल भक्तिमय हो गया है। दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालु भक्ति भाव में मां दुर्गा की पूजा अराधना में लगे हुए है। भारत माता स्थान, नंदलाल बसु चौक ,गालिमपुर, गोवड्डा, बागेश्वरी, रमनकाबाद, प्रसन्डो सहित अन्य जगहों पर चैत्र नवरात्र के पहले दिन लोगों ने मंदिरों सहित अपने-अपने घरों में कलश स्थापना के साथ पूजा अर्चना की। बड़ी दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्र पर प्रत्येक दिन संध्या महाआरती का आयोजन किया जाएगा। असरगंज प्रखंड में सरस्वती सेवा समिति की ओर से चैत नवरात्र पर आकर्षक झांकियां निकाली गई। अलग-अलग देवी देवताओं के स्वरूप में निकाली गई झांकियां लोगों का आकर्षण का केंद्र रहा। झांकी भ्रमण में कई लोग शामिल हुए।


अन्य समाचार