त्रिस्तरीय पंचायत के प्रतिनिधि लोकतांत्रिक व्यवस्था के नींव : शिक्षा मंत्री

संसू, चेरिया बरियारपुर/तेघड़ा (बेगूसराय) : बिहार में एनडीए गठबंधन ने जो विकास का काम किया है, उस विकास की कड़ी को आगे बढ़ाने के लिए एनडीए गठबंधन को अपना बहुमूल्य मत देखकर विकसित बिहार के सपने को मजबूत करें। नीतीश कुमार के सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मान दिलाने का काम किया है। उपर्युक्त बातें बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने शनिवार को मंझौल स्थित जगदंबी पुस्तकालय में आयोजित बिहार विधान परिषद स्थानीय निकाय चुनाव 2022 को लेकर आयोजित पंचायत प्रतिनिधि चौपाल के दौरान कहीं। उन्होंने एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार रजनीश कुमार के समर्थन में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, जदयू जिला अध्यक्ष रुदल राय सहित अन्य मौजूद थे। वहीं शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत बरौनी एक, दो एवं बरौनी तीन के अलावा प्रखंड के पंचायतों में जनप्रतिनिधियों से मिले। बरौनी तीन पंचायत के मुखिया पंकज सिंह के आवास पर एक सभा की। सभा की अध्यक्षता भाजपा बरौनी नगर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश और संचालन जदयू के तेघड़ा प्रभारी अशोक सिंह ने की। एनडीए प्रत्याशी लगाएंगे हैट्रिक : नंदकिशोर यादव


जागरण संवाददाता, बेगूसराय : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव बेगूसराय पहुंचे और जिले के कई पंचायतों में जाकर निर्वाचित प्रतिनिधियों से बातचीत की। बाद में हर्ष गार्डन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बेगूसराय-खगड़िया निकाय क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी रजनीश कुमार हैट्रिक लगाएंगे। उन्होंने बछवाड़ा प्रखंड के समसीपुर दियारा एवं छौड़ाही प्रखंड के विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने एनडीए के हाथ मजबूत करने के लिए भाजपा उम्मीदवार को जिताने की अपील की। महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि जिन के शासनकाल में अपराध चरम था, उनको कोई हक नहीं है कि अपराध पर कुछ बोलें। बिहार में सुशासन कायम है। मौके पर विधायक कुंदन कुमार सिंह, विधायक सुरेंद्र मेहता, प्रत्याशी रजनीश कुमार, निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सह चुनाव प्रभारी राजेश कुमार, नीरज शांडिल्य भी मौजूद थे।

अन्य समाचार