दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, केस दर्ज

संसू, सिकटी (अररिया): सिकटी थानाक्षेत्र के बोकंतरी वार्ड नंबर आठ गदहकाट में शुक्रवार की रात एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। मृतका के पिता ने पति एवं दोस्त तथा ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर सिकटी थाना मे केस दर्ज किया है। सिकटी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया। मृतका के पिता ताहीर ने पुलिस को बताया की उनकी बेटी शबनम (27वर्ष) की शादी पांच साल पहले गदहकाट के कैला उर्फ हासिम के साथ दान दहेज देकर किया था।उसकी एक चार साल की बेटी भी है। इधर बार बार उसे प्रताडित कर मार पीट करता रहता था। दहेज में एक लाख रुपया और मोटरसाइकिल की मांग भी किया। जिसको लेकर पंचायती भी हुई। घटना के बाद मृतका शबनम की मां समेकुल अपनी बेटी के घर पहुंची तो उसका दामाद घर छोड़कर भाग गया था। साथ ही बेटी के ससुराल वाले भी फरार हो गए। थानाध्यक्ष हरेश तिवारी ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर दहेज हत्या के आरोप में पति कैला उर्फ हाशिम,उसका दोस्त नेपाल के दानिश एवं बारह लोगों पर सिकटी थाना मे केस दर्ज किया गया है। जल्द की घटना मे शामिल लोगो की गिरफ्तारी की जाएगी।स्थानीय पंसस प्रतिनिधि बच्चा अली एवं मृतका के मामा मुस्तकीम ने बताया कि आरोपित कैला का नेपाल के अपराधियों से संपर्क था ।जो इस घटना में शामिल हो सकते हैं। आरोपित कैला बस्ती से हटकर अलग घर बनाकर रह रहा था।उसके गलत आचरण थे।इस घटना को लेकर मृतका के माता पिता स्तब्ध एवं दुखी हैं।

बैरगाछी पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडा भोड़, आठ बाइक के साथ चार आरोपित गिरफ्तार यह भी पढ़ें

अन्य समाचार