भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मोतीलाल सराफ का निधन

संसू, ठाकुरगंज (किशनगंज) : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सह जिला में जनसंघ के संस्थापक सदस्य मोतीलाल सराफ की 85 वर्ष की उम्र में अपने निज निवास ठाकुरगंज में निधन होने से भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई। इनके निधन से ठाकुरगंज सहित जिला किशनगंज भाजपाईयों ने अपनी शोक संवेदना प्रकट की हैं। किशनगंज जिला में भाजपा को स्थापित करने से लेकर आम लोगों के बीच पार्टी की स्वीकार्यता बनाने में मोती लाल की सराहनीय भूमिका रही।

स्वर्गीय मोती लाल सराफ 1998 से 2002 तक किशनगंज भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे। इनके अध्यक्षीय कार्यकाल में किशनगंज लोकसभा से 1999 में भाजपा ने जीत हासिल किए और सैयद शाहनवाज हुसैन सांसद बनकर भारत सरकार में मंत्री बने। 1995 में ठाकुरगंज व बहादुरगंज से भाजपा विधायक की जीत में मोती लाल सराफ की अग्रणी भूमिका रही थी। 1980 में भाजपा के स्थापना होने के बाद किशनगंज जिला में भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे हैं तथा जनसंघ के भी जिला में संस्थापक सदस्य रहे हैं। उम्र अधिक होने के बावजूद सांगठनिक कार्य में 2015 तक सक्रिय रहे। वे विगत दो वर्षों से बीमार चल रहे थे। वे अपने पीछे चार पुत्र दो पुत्री सहित नाती- पोते सहित भरा पूरा परिवार को छोड़ कर गए हैं। उनके निधन पर पूर्व विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेता मोती लाल सराफ का हम सबों के बीच से चले जाना मेरे व मेरे परिवार के लिए व्यक्तिगत अपूर्णीय क्षति है। वहीं नपं मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार चौधरी, भाजपा वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोहन लाल सिंह, पूर्व जिला महामंत्री मनोज सिंह, जिला महामंत्री तरुण सिंह, पूर्व मुखिया नवल सिंह, सुदाम पाहन, पूर्व जिलाध्यक्ष अभिनव मोदी, अजित दास, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बिजली सिंह, व्यवसायी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश करनानी, सह संयोजक अजय कुमार राय, सिपाही यादव, हंसराज नखत, माधव त्रिपाठी, प्रदीप जैन, नरेश जैन, अरुण सिंह, अमित सिन्हा, मनमोहन साह, ग्रामीण अध्यक्ष धनंजय सिंह, महामंत्री ललित सिंह, भरत महतो, अतुल सिंह अरविद झा, सुभाष यादव, सपन भट्टाचार्य, पप्पू तिवारी, निरंजन मंत्री, डोमन टुडू, मुकेश हेम्ब्रम, बच्चू मंडल, खोखा सरकार, महिला नेत्री द्रोपदी देवी, अंजलि मंडल, मीना अधिकारी, चंदना मजूमदार, साधना हलदर आदि सहित ठाकुरगंज व जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की।

अन्य समाचार