लारेंस बिश्नोई गिरोह के दो गुर्गों को पुलिस ने दबोचा

गोपालगंज : हथुआ में व्यवसायियों से इंटरनेट कालिग के माध्यम से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से दिल्ली में छापेमारी कर कुख्यात विवेक पुरी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार विवेक पुरी के निशानदेही पर मीरगंज थाना क्षेत्र के संवरेजी नहर के पास से पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से पुलिस ने दो पिस्टल व दस जिदा कारतूस बरामद किया है।

मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान एसपी आनंद कुमार ने बताया कि हथुआ में अपराध की घटनाओं को लगातार अंजाम दिलाने का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान करीब दो माह पूर्व हथुआ बाजार स्थित संध्या स्वीट्स व महारानी मैरेज हाल के मालिक से पर्ची फेंकने के बाद फायरिग करते हुए 50 लाख की रंगदारी की मांग की थी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा रानी मैरेज हाल के मालिक से भी लारेंस बिश्नोई ग्रुप के नाम से 20 लाख की रंगदारी की मांग की गई थी। इस मामले में हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस दौरान टीम के द्वारा दिल्ली में दिल्ली पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। इस दौरान लारेंस बिश्नोई ग्रुप के सदस्य कुख्यात विवेक पुरी ने पुलिस टीम पर फायरिग कर दी। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली में गिरफ्तार विवेक पुरी से हथुआ इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने पूछताछ की। पूछताछ के बाद एसटीएफ की टीम की मदद से पुलिस ने मीरगंज थाना क्षेत्र के संवरेजी नहर के पास से मीरगंज थाना क्षेत्र के साहेबचक गांव निवासी अरूण कुमार उपाध्याय व प्रकाश कुमार पाण्डेय को दो पिस्टल, दस जिदा कारतूस, एक बाइक व दो मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाश लारेंस बिश्नोई ग्रुप के लिए कार्य करते थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों बदमाश हथुआ में विवेक पुरी के साथ मिलकर संध्या स्वीट्स के मालिक से 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में शामिल थे। छापेमारी में मीरगंज सर्किल इंस्पेक्टर विरेंद्र कुमार सिंह, हथुआ इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार, एसटीएफ के सब इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार, मीरगंज थाना क्षेत्र के छोटन कुमार, सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार शर्मा, सुरेश प्रसाद सहित कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। कई बड़े व्यवसायी से विवेक पुरी अपने गुर्गों की मदद से वसूल चुका है रंगदारी
आर्मी बहाली ठप होने पर युवकों ने सांसद आवास के बाहर किया हंगामा यह भी पढ़ें
गोपालगंज : एसपी आनंद कुमार ने बताया कि लारेंस बिश्नोई गैंग के लिए विवेक पुरी कार्य करता था। इस बात के कई प्रमाण भी पुलिस के हाथ लगे हैं। हरियाणा के अंबाला में लारेंस बिश्नोई गैंग के सरगना के कहने पर हथुआ थाना क्षेत्र के मछागर गांव निवासी विवेक पुरी ने एक कारोबारी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसके साथ ही विवेक पुरी हथुआ में भी रंगदारी वसूल कर अपना दहशत फैलाना चाहता था। एसपी ने बताया कि विवेक पुरी के लिए कार्य करने वाले गिरफ्तार प्रकाश कुमार पाण्डेय व अरूण कुमार उपाध्याय के पास दो बरामद मोबाइल फोन में कई सबूत मिले है। जिससे यह पता चला है कि विवेक पुरी कई बड़े व्यवसायी से रंगदारी का पैसा वसूल चुका है। कुख्यात सतीश पाण्डेय व कुख्यात विशाल सिंह के जेल जाने के बाद विवेक पुरी ने तैयार किया नेटवर्क
विभिन्न मामलों में चनावे मंडल कारा में बंद कुख्यात सतीश पाण्डेय व कुख्यात विशाल सिंह के जेल जाने के बाद हथुआ व उसके आसपास का इलाका पूरी तरह से अपराध व अपराधियों से मुक्त हो चुका था। इसी बीच विवेक पुरी ने कुख्यात सतीश पाण्डेय व विशाल सिंह का दबदबा कम करने के लिए अपना गिरोह बनाकर लोगों से रंगदारी मांग कर चर्चा में आना प्रारंभ किया। एसपी आनंद कुमार ने बताया कि दिल्ली में गिरफ्तार विवेक पुरी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करने का कार्य करेंगी।

अन्य समाचार