शिक्षक का शव नवादा पहुंचते ही मचा कोहराम

संवाद सूत्र, चौथम (खगड़िया): सड़क दुर्घटना में शिक्षक वीरबल सिंह की मौत के बाद उनके शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया गया। इधर जैसे ही शिक्षक का शव नवादा गांव पहुंचा, तो स्वजनों में कोहराम मच गया। शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। इधर मृतक शिक्षक की पत्नी रोते-रोते बेहोश हो रही थी। चारो तरफ मातम पसरा हुआ था। शिक्षक की पत्नी वर्षा कुमारी का रो-रोकर हाल बेहाल था। इधर आसपास के लोगों की आंखें नम हो गई थीं। बताया जाता है कि शिक्षक की पत्नी वर्षा कुमारी जीएनएम ट्रेनिग कर चुकी है। उनको दो बेटे हैं। एक पुत्र आदर्श कुमार इंटर पास है। जबकि दूसरा पुत्र आयुष कुमार वर्ग नवम का छात्र है। मृतक शिक्षक के पिता विजेंद्र सिंह स्तब्ध थे। जबकि माता सावित्री देवी बार-बार बेहोश हो जा रही थी। इधर शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह, शिक्षक राजीव रंजन उर्फ राजा जी, बालकृष्ण कुमार, लाल बहादुर सिंह, पूर्व मुखिया सुजय कुमार संजय, उप प्रमुख प्रतिनिधि रंजन कुमार सिंह आदि ने शिक्षक वीरबल सिंह के असामयिक निधन पर शोक जताया है। ------------ दो लीटर देसी शराब के साथ महिला गिरफ्तार संवाद सूत्र, बेलदौर (खगड़िया): बेलदौर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में माली चौक से दो लीटर देसी शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी अनुसार सूचना पर बेलदौर पुलिस ने माली चौक स्थित एक दुकान में छापेमारी की। जहां से दो लीटर देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से माली गांव के पिकी देवी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि महिला को दो लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।


अन्य समाचार