जागरण में में रात भर झूमते रहे श्रोता

संवाद सूत्र, झाझा (जमुई): शुक्रवार की रात शहर के श्रीश्री 108 वैष्णवी दुर्गा मंदिर भलुआ की 9वीं वर्षगांठ के मौके पर भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। इसमें मशहूर भक्ति कलाकार कुमकुम कुमारी ने भाग लिया। कार्यक्रम की उद्घाटन पूर्व नगर अध्यक्ष संजय सिन्हा, समाजसेवी गौरव सिंह राठौर एवं पूर्व बैंक प्रबंधक शैलेश कुमार ने किया। कार्यकर्ताओं ने कलाकार कुमकुम के नीमया के डाली माईया झुल न झुलनिया गीत पर भक्त झूमने को मजबूर हो गए। घंटों चले कार्यक्रम में शहर के कई बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। पूर्व नगर अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के आयोजन ने आपसी भाईचारा बढ़ता है। जागरण का उद्घोषक बीके राकी थे।


---------
मारपीट में महिला समेत चार जख्मी
संवाद सूत्र, सिकंदरा (जमुई): कैथवारा गांव में शनिवार की सुबह बच्चे-बच्चे की लड़ाई में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला समेत चार लोग जख्मी हो गए। कैथवारा गांव के सुखदेव पासवान के पुत्र बीरेंद्र कुमार एवं अंजनी सिंह के पुत्र हिमांशु कुमार में किसी बात को लेकर आपस में मारपीट कर ली। इस पर उसने इसकी जानकारी अपने स्वजनों को दी। इस पर स्वजन सुखदेव पासवान के घर आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के प्रेमचंद पासवान, चंद्रभानु पासवान, सुखदेव पासवान, लंगरी देवी जख्मी हो गए। सभी को सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया। इस मामले में एक पक्ष के रणवीर कुमार ने सिकंदरा थाने में केस दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष जितेंद्रदेव दीपक ने बताया कि घटना को लेकर आवेदन दिया गया है। केस दर्ज किया गया है, शीघ्र आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

अन्य समाचार