बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार दो युवक की मौत, एक गंभीर

फोटो- 12 जमुई- 2

- दोनों युवक चकाई थाना क्षेत्र के गुहिया गांव के है निवासी
- जातरा देखने जाने के दौरान हुए दुर्घटना के शिकार
संवाद सूत्र, चंद्रमंडी (जमुई): बिहार-झारखंड सीमा पर देवरी थाना क्षेत्र के नावाडीह व फतेहपुर के बीच बोलेरो व बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान चकाई थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित बरमोरिया पंचायत के गुहिया गांव के मनोज मुर्मू और संजय मुर्मू के रूप में हुई है। घायल युवक लालमोहन मुर्मू ग्राम गुहिया थाना चकाई की स्थिति भी बेहद गंभीर बताई गई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक सोमवार की देर रात बाइक से देवरी से गुहिया की तरफ लौट रहे थे। तीनों युवक आदिवासी समाज द्वारा आयोजित जातरा कार्यक्रम में भाग लेने देवरी के खोटे गांव जाने वाले थे। इसी दरम्यान फतेहपुर के पास उनकी बाइक की टक्कर बोलेरो से हो गई। इस घटना में मनोज मुर्मू की मौत मौके पर हो गई। संजय मुर्मू व लालमोहन मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी देवरी लाया गया जहां पर उपचार के दौरान गंभीरावस्था को देखते हुए गिरीडीह रेफर कर दिया गया। गिरिडीह में इलाज के दौरान संजय मुर्मू की मौत हो गई। देवरी के थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के शव व दोनों वाहन को जब्त कर लिया गया है। घटना की सूचना पाकर मृतक के घर कोहराम मच गया है। गुहिया के ग्रामीण मृतक के शव लाने गिरिडीह रवाना हो गए है।

अन्य समाचार