बच्चों को दी जाएगी प्लास्टिक कचरा के री-साइकिलिग की जानकारी

जागरण संवाददाता, सुपौल : बिहार में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) और बिहार राज्य भारत स्काउट एवं गाइड ने अनूठा कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत बच्चों को प्लास्टिक कचरा के री-साइकिलिग की जानकारी दी जाएगी। बच्चे इसमें आनलाइन एवं आफलाइन भाग ले सकते हैं। इसके लिए राज्य के विभिन्न जिलों से एक सौ मास्टर ट्रेनर तैयार किए गए हैं जो कि सभी जिलों के शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। इसमें जिले के कई शिक्षक भी शामिल हैं।

निजी स्कूलों के बच्चों को भी इस अभियान से जोड़ कर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा। बिहार राज्य में टाइड टर्नर प्लास्टिक चैलेंज गतिविधि एक योजना को बिहार सरकार के जलवायु परिवर्तन विभाग एवं शिक्षा विभाग बिहार के सहयोग के साथ प्रारंभ किया है। बिहार राज्य जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारी डा. अंशु कुमारी ने इस कार्यक्रम का विधिवत आनलाइन उद्घाटन किया। इसमें संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम भारत के हेड अतुल बगाई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने एकल यूज प्लास्टिक के प्रति आमजनों को जागरूक करने में स्काउट गाइड के क्रियाकलाप की प्रशंसा की। उन्होंने बिहार सरकार के सहयोग से सभी विद्यालयों में प्लास्टिक वारियर्स टीम के गठन की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पर्यावरण के हित में सबसे अधिक एवं चर्चित गतिविधि है। स्काउट गाइड प्लास्टिक वारियर्स कार्यक्रम के साथ संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम से जुड़ गया है। यूएनईपी अपने टाइड टर्नर प्लास्टिक चैलेंज के •ारिये भारत स्काउट एवं गाइड संस्था के साथ काम करता है। इस वैश्विक पहल के तहत, युवाओं को एकल-उपयोग प्लास्टिक के पारिस्थितिक नुक़सान के बारे में शिक्षित किया जाता है और उन लोगों को पुरस्कृत किया जाता है। इसके प्रतिभागियों को काम के लिए पदक व प्रमाण पत्र मिलते हैं। प्रधान सचिव ने भी कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसके एव•ा में छात्रों को यूनेप का प्रमाणपत्र मिलेगा, जो कालेजों में काम आएगा। कार्यक्रम के संचालक ऋतुराज, भारत में यूनेप की अभियान समन्वयक, गायत्री राघव, राज्य सचिव श्रीनिवास कुमार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और इस कार्यक्रम के फायदे गिनाए। कार्यक्रम में सुपौल जिले के मास्टर ट्रेनर के रूप में संजय कुमार झा जिला संगठन आयुक्त भारत स्काउट और गाइड सुपौल, जावेद स्काउट मास्टर उत्क्रमित उच्च विद्यालय करिहो, तुलाकांत शर्मा मध्य विद्यालय करजाईन, उज्जवल कुमार झा स्काउट मास्टर जिला मुख्यालय दल सुपौल, गुंजन कुमारी गाइड कैप्टन उच्च माध्यमिक विद्यालय किसनपुर सुपौल ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

अन्य समाचार