पदयात्री ने जिला परिषद में श्रीबाबू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

संसू, गढ़पुरा (बेगूसराय) । बिहार का दांडी गढ़पुरा नमक सत्याग्रह स्थल की 11वीं पदयात्रा मुंगेर से गढ़पुरा के लिए संस्था के संस्थापक सह राष्ट्रीय महासचिव राजीव कुमार के नेतृत्व में 17 अप्रैल से शुरू हो चुका है। 21 अप्रैल को नमक सत्याग्रह स्थल गढ़पुरा पहुंच कार्यक्रम आयोजित होगा। पद यात्रा का दूसरा पड़ाव गायत्री शक्तिपीठ बेगूसराय में हुआ। वहां से मंगलवार को पदयात्री आगे के लिए प्रस्थान कर गए। इसके बाद श्री बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर काफिला आगे बढ़ गया। इसके बाद कचहरी रोड स्थित जिला परिषद मार्केट में स्थापित श्री बाबू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के कचहरी रोड स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। नमक सत्याग्रह गौरव यात्रा समिति की पदयात्रा लोहिया नगर रेलवे ओवरब्रिज पार करते हुए बाबू वीर कुंवर सिंह चौक पन्हास पर रुक कर उक्त कैंपस की सफाई करते हुए माल्यार्पण कार्यक्रम के बाद जत्था आगे के लिए बढ़ गया। रजौड़ा पहुंचते ही यहां के स्थानीय मुखिया के द्वारा पदयात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। चिलचिलाती धूप में भी पदयात्रियों के हौसले बुलंद थे। सभी भारत माता की जय, डा. श्री कष्ण सिंह अमर रहें आदि नारे लगा रहे थे। पदयात्रा के तीसरा दिन का पड़ाव मोहनपुर में हुआ है। यहां रात्रि विश्राम के साथ-साथ भजन कीर्तन राष्ट्रीय गीत गाए गए। पदयात्रा में मुख्य रूप से गढ़पुरा के सुशील सिघानिया, मुकेश कुमार विक्रम, राम सेवक स्वामी, संजीव पोद्दार, रमेश महतो, डोमन महतो, मनीष भारद्वाज, अशोक दास, शुकन शर्मा, अजीत साहनी, भोला दास, चरितर दास, जीवेश कुमार, काजो देवी आदि शामिल हैं। 21 को आयोजित कार्यक्रम को लेकर नमक सत्याग्रह स्थल को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है।


अन्य समाचार