राष्ट्र की एकजुट से समृद्ध ही आजादी का अमृत महोत्सव का असली सार : मंत्री



मोतिहारी । 1917 के चंपारण सत्याग्रह के गौरवशाली इतिहास की याद में और ब्रिटिश भारत में महात्मा गांधी के नेतृत्व में पहला सफल सत्याग्रह आंदोलन पर विशेष कार्यक्रम महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के बनकट स्थित महात्मा बुद्ध परिसर के वृहस्पति सभागार में 'आ•ादी का अमृत महोत्सव: चंपारण सत्याग्रह की यादें' आयोजित हुई '। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. महेश शर्मा की अध्यक्षता में की गई। मुख्य अतिथि बिहार सरकार में गन्ना उद्योग मंत्री व कानून मंत्री प्रमोद कुमार थे। विशिष्ट अतिथि किरण घई सिन्हा, बिहार विधान परिषद की सदस्य एवं विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की सदस्य थी। प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक श्री ब्रज किशोर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के प्रारम्भ में कुलपति प्रो. आनंद प्रकाश ने अतिथियों का स्वागत किया। मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव का असली सार यह महसूस करना है कि राष्ट्र एकजुट होकर ही समृद्ध हो सकता है। वहीं प्रो. किरण घई सिन्हा ने चंपारण सत्याग्रह के इतिहास को खूबसूरती से बयां किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों की अटूट वीरता को सलाम किया और ऐसे कार्यक्रमों को लगातार आयोजित करने के लिए विश्वविद्यालय को बधाई दी।

कुलाधिपति पदमश्री डॉ. महेश शर्मा ने स्थानीय भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने समुदाय के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने और समृद्धि के मार्ग की ओर हाथ से चलने की आवश्यकता पर जोर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
इनसेट
मोतिहारी : चाणक्य परिसर के पंडित राजकुमार शुक्ल सभागार में कुलाधिपति डॉ. महेश शर्मा का अधिकारियों और विभिन्न विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में कुलाधिपति ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद और महात्मा गांधी के रूप में महान नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए आजादी का अमृत महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलने वाले लोग है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी ताकत और उपलब्धियों के रास्ते में अपनी ढांचागत कमजोरियों को आड़े नहीं आने देना चाहिए। बैठक में कुलपति प्रो. आनंद प्रकाश ने विश्वविद्यालय की ढांचागत समस्याओं और न्यूनतम आवश्यकताओं पर प्रकाश डाला और कहा कि कुलाधिपति की यात्रा ने हमें शक्ति और वीरता के साथ आगे बढ़ने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और प्रेरणा दी है। बैठक में सभी विभागों के प्रमुखों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति और उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण दिया।

अन्य समाचार