अनशन गुरु बाबूलाल शौर्य भाजपा में हुए शामिल

जागरण संवाददाता, खगड़िया : बीते विधान सभा चुनाव में परबत्ता से लोजपा की टिकट पर चुनाव लड़े भाजपा नेता बाबूलाल शौर्य ने घर वापसी की है। फिलहाल वे रालोजपा में थे। लेकिन बीते दिनों पटना में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी के समक्ष भाजपा में पुन: शामिल हुए।

पटना से शौर्य के खगड़िया वापस आने पर खगड़िया-बेगूसराय के सीमावर्ती रहीमपुर स्थित सत्कार होटल के पास भाजपा के स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उनके सम्मान में मंगलम विवाह भवन में अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अश्वनी कुमार चौधरी, खगड़िया ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार साह एवं सन्हौली मंडल अध्यक्ष रूपेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता संजय खंडेलिया, महिला मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मीना गुप्ता खंडेलिया, अलौली मंडल अध्यक्ष गौरव, पार्टी के जिला महामंत्री रविराज सिंह राजपूत आदि मौजूद थे। वरिष्ठ भाजपा नेता संजय खंडेलिया ने कहा कि बाबूलाल शौर्य के आने से पार्टी-संगठन को और मजबूती मिलेगी। संगठन को धार मिलेगा। मालूम हो कि बाबूलाल शौर्य कुशल संगठनकर्ता माने जाते हैं। वे अनशन गुरु के नाम से विख्यात हैं। कई आंदोलनों का सफलता पूर्वक संचालन किया है। इस मौके पर जिलामंत्री पवन कुमार राय, जिलामंत्री कुलदीप आनंद, जिला प्रवक्ता मनीष चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ज्ञानदेव कुशवाहा, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रमोद साह, वाणिज्य मंच के जिला संयोजक धर्मवीर जयसवाल, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सुमन चौरसिया, नगर महामंत्री विपुल गुप्ता, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष धीरज सरकार समेत कुंदन कुमार, विकास मेहता, योगी निर्मल कुमार आदि मौजूद थे।

अन्य समाचार