शहर में फुटपाथपर अवैध कब्जे से राहगीरों की बढ़ी परेशानी



जागरण संवाददाता अररिया : शहर में जगह जगह पर फुटपात पर अवैध कब्जे से जिलेवासियों को परेशानी बढ़ गई है। अवैध दुकानों के साथ सड़कों पर अवैध पार्किंग लोगों की परेशानी में और इजाफा कर देता है। कसमकस की स्थिति होने पर लोगों की जुबान पर उफ निकलना स्वाभिक है। दूसरी तरफ अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई होती है, लेकिन कुछ घंटों के बाद स्थिति फिर जस की तस बन जाती है।
बनी जाम की स्थिति: शुक्रवार को इद पर्व को लेकर खरीदारी करने वालों की भीड़ थी। फुटपात पर दुकानें सजी थी। चांदनी चौक, विकास मार्केट, अस्पताल चौक आदि स्थानों पर पहले से फुटपात पर कब्जा बना है, अवैध पार्किंग लोगों की समस्या बढ़ा दी। दो पहिया, आटो, चार चक्का वाहन सड़क किनारे खड़ी थी। इससे जाम की स्थिति बन गई। उस जाम में राहगीरों के जुबान से उफ उफ निकलने लगा। बड़ी मुश्किल जाम तो हटा लेकिन लोग परेशान नजर आ रहे थे। क्या कहते शहरी :

अधिवक्ता सुधीर कुमार कर्ण ने बताया कि शहर में फुटपात पर अतिक्रमणकारियों की अवैध कब्जा लोगों के लिए रोजाना की परेशानी का सबब है। राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की सोच पर भी हैरत है कि कुछ लोग सड़कों पर ही गाड़ी पार्क कर देते हैं। इससे परेशानी और बढ़ जाती है।
अधिवक्ता चंदन सिंह ने बताया कि कई बार अतिक्रमण हटाने के लिए नप प्रशासन ने अभियान चलाया। परंतु नतीजा ढाक की तीन पात साबित हुई। चंद घंटो में स्थिति जस की तस हो जाती है।
किसान अफजल हुसैन का कहना है कि शहर की सबसे बड़ी समस्या सड़क जाम है। बिना वजह फुटपाथ पर अवैध कब्जा के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। जिले में ट्रैफिक पुलिस की भी व्यवस्था नहीं है। प्रशासन सुस्त है। दवा दुकानदार प्रेम कुमार ने बताया कि प्रशासन को गंभीरता से लेने की जरूरत है। फुटपात चल रहे कपड़े, सब्जी, ठेला आदि को दूसरे स्थानों पर शिफ्ट कराकर फुटपाथ को अतिक्रमणमुक्त कराएं और अवैध पर्किंग पर अंकुश लगने के बाद ही यहां के लोगों की मसस्या दूर हो सकेगी। ऐसा ही कुछ नौशाद आलम, अमरनाथ चौधरी आदि राहगीरों का कहना था।

अन्य समाचार