लालगंज में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ 29 से, तैयारी जोरों पर

संस, पूर्णिया पूर्व (पूर्णिया)। अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान एवं शांतिकुंज की स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर देव परिवार विस्तार 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है। यह आयोजन 29 अप्रैल से दो मई तक प्रखंड के लालगंज पंचायत अंतर्गत महादेव नगर छत्तीस-चालीस क्षेत्र में होने जा रहा है। सत्य प्रवृत्ति संवर्धन दुष्प्रवृत्ति उन्मूलन, वातावरण परिशोधन व सबके सुखी मंगलमय जीवन एवं विश्व कल्याण के लिए यह गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें शांतिकुंज हरिद्वार से संतो की अलग-अलग टोली पहुंच रही हैं, जो विभिन्न कार्यक्रमों में अपने सदज्ञान से लोगों को जागरूक करेंगे।

रूपौली की 18 पंचायतों में हुई आमसभा, लिए गए प्रस्ताव यह भी पढ़ें
इस संबंध में पूर्णिया जोन के समन्वयक प्रदीप कुमार पांडे ने बताया कि शांतिकुंज स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में देव परिवार विस्तार 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसमें 29 अप्रैल को प्रात: आठ बजे से सद्गुरु ज्ञान गंगा सद ग्रंथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद संगीत व प्रवचन किया जाएगा। वहीं 30 अप्रैल को प्रात: सामूहिक ध्यान, प्रज्ञा योग, व्यायाम तथा आठ बजे से देव पूजन गायत्री महायज्ञ अपराहन तीन बजे से कार्यकर्ता गोष्टी व संध्या पांच बजे से संगीत व प्रवचन सर्व सुलभ गायत्री साधना के द्वारा किया जाएगा। वहीं एक मई को प्रात: सामूहिक जप ध्यान पुरान, प्रज्ञा योग व्यायाम तथा संध्या ऋषि परंपरा का पुनर्जागरण एवं सद ग्रंथ स्थापना संकल्प दीप महायज्ञ का आयोजन होगा। दो मई को प्रात: सामूहिक जप ध्यान तथा पूर्णाहुति की जाएगी। उन्होंने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार से संतों की टोली पधार रहे हैं। गंगोत्री शांतिकुंज हरिद्वार के माध्यम से प्रत्येक वर्ष देश विदेश में कार्यक्रम संपन्न होते हैं। दो वर्ष के कोरोना काल बाद इस वर्ष भी शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा देव परिवार विस्तार गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसी क्रम में इस लालगंज क्षेत्र में भी कार्यक्रम निर्धारित हुआ है। इसमें महायज्ञ की शुरुआत महिलाएं व युवतियों द्वारा कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। इस महायज्ञ की तैयारी में अभिषेक कुमार बंटी, विवेक कुमार पांडे, झुन्नू जायसवाल, मनोज चौहान, दीपक उरांव, बनेश उरांव, प्रकाश उरांव, दिलीप कुमार, अनुज कुमार तथा गायत्री परिवार के प्रज्ञा मंडल, महिला मंडल व युवा मंडल सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।

अन्य समाचार