अंग्रेजी शराब की डिलीवरी देने जा रहा एक तस्कर गिरफ्तार

संस,बरबीघा

सोमवार को बरबीघा सरमेरा पथ पर केवटी गांव के निकट एक मारुति जेन कार को जांच के दौरान पकड़ा गया। तलाशी के बाद कार से 15 कार्टन अंग्रेजी शराब के बरामद किए गए। इसमें कार चालक झारखंड के साहबगंज निवासी सिकंदर मंडल को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपित से पूछताछ के दौरान उसने बताया कि रॉयल झारखंड एवं ब्लेंडर प्राइड नामक अंग्रेजी शराब को झारखंड से खरीदकर कर बेगूसराय में डिलीवरी देने जा रहा था।बता दें कि इन दिनों झारखंड से अंग्रेजी शराब की खेप लगातार चोरी चुपके इलाके में आ रही है।हालांकि इस दौरान छिटपुट रूप से कई तस्कर पकड़े भी जा रहे हैं। शराब की तस्करी के मामले में पिछले सप्ताह भी बरबीघा पुलिस ने एक लग्जरी कार के साथ 20 कार्टून अंग्रेजी शराब और दो तस्करों को गिरफ्तार किया था।
शहर में प्रीपेड बिजली मीटर लगाने की गति धीमी यह भी पढ़ें
मेहूस और अंबारी के स्वास्थ्य शिविरो में ढाई हजार लोगों की हुई जांच
जागरण संवाददाता, शेखपुरा : सोमवार को सदर प्रखंड के मेहूस और शेखोपुरसराय के अंबारी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इन दोनों शिविरों का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक सुदर्शन कुमार ने किया। इसमें सिविल सर्जन डॉ पृथ्वीराज, डीपीएम श्याम कुमार निर्मल तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह भी शामिल हुए। शिविर में स्थानीय मुखिया और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। इसमें लोगों को स्वस्थ्य रहने के बारे में आवश्यक जानकारी भी दी गई। इसमें खान-पान और स्वच्छता पर ध्यान देने की सलाह दी गई। सिविल सर्जन ने कहा इस तरह का आयोजन आगे भी होते रहेंगे।
इस तरह का आयोजन ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए होता है। गांवों के लोगों को अपने स्वास्थ्य की जांच के लिए शहर नहीं जाना-आना पड़े, इसके लिए यह आयोजन गांवों में रखा गया है। डॉ अशोक कुमार सिंह ने कहा चिकित्सक के लिए मरीज ही ईश्वर हैं,जो हमें सेवा का अवसर प्रदान करते हैं। दोनों स्वास्थ्य शिविरों में 25-25 स्टॉल लगाकर महिला-पुरुषों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में महिला जनित रोगों की जांच के लिए विशेष शिविर लगाया गया, जहां प्राइवेट महिला चिकित्सक की मदद से जांच की गई। इसमें आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ कोरोना जांच और कोरोना टीका लगाने का भी काम किया गया। डीपीएम ने बताया कि दोनों स्वास्थ्य शिविरों में ढाई हजार से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें जरूरी सलाह देने के साथ आवश्यक दवाइयां भी दी गई।

अन्य समाचार