अलविदा जुमा पर जामा मस्जिद में उमड़ी नमाजियों की भीड़



संसू,अररिया: रमजानुल मोबारक के अलविदा जुमा के अवसर पर अररिया शहर के ऐतिहासिक जामा मस्जिद में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही रोजेदार लोग गांव और शहर के विभिन्न वार्डों से तैयार होकर जामा मस्जिद पहुंचने लगे थे। भीड़ अधिक होने के कारण जामा मस्जिद के सभी तल्ले के अलावा हटिया रोड, कमलदहा मार्केट ,जिया मार्केट, गैयारी मार्केट की छतों पर लोगों ने नमाज अदा की। जामा मस्जिद के अलावा रहमानी जामा मस्जिद आजाद नगर ,आजाद एकेडमी स्कूल ,यतीम खाना मस्जिद ,मस्जिद उस्मान, नूरी मस्जिद ,मदनी मस्जिद, कुबा मस्जिद के अलावा सभी मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई।आज सताइस रोजा मुकम्मल हो गया है। सभी मस्जिदों में इमाम साहब द्वारा रमजान के फजीलत पर विस्तार से चर्चा की। तकवा और परहेजगारी के इस महीने में अलविदा जुमा पर रोजेदार में विशेष उत्साह देखा गया। नमाज में बच्चों की भीड़ भी नए कपड़ों में देखे गए।

जहन्नुम की आग से खुद बचे और अपने अहलो अयाल को भी बचाएं, मौलाना आफताब
अररिया,जिले के ऐतिहासिक जामा मस्जिद अररिया में अलविदा जुमा की नमाज इमाम व खतीब मौलाना आफताब आलम मुजाहिरी ने पढ़ाई।इस मौके पर उन्होंने कहा की माहे रमजान का रोजा अब हमसे विदा होने को है।कुरान के इस महीने के हमसब ने कदरदानी की।उन्होंने कहा अभी रमजान का तीसरा असरा जहन्नुम से निजात का चल रहा है।ऐसे में जरूरी है कि हम भी जहन्नुम की आग से बचें और अपने अहलो अयाल को भी इससे बचाएं।ये सब्र का महीना है।अल्लाह ने सब्र करने वालों को अल्लाह जन्नत देगा।उन्होंने कहा जिसने पूरे तकवा और परहेजगारी से रोजा रखा अल्लाह पाक उसके पिछले और आने वाले वर्ष के तमाम गुनाहों को माफ कर देता है।उन्होंने एलान किया की इस वर्ष प्रति व्यक्ति पैंतीस रुपिया फित्रा निकालना है।जो ईद की नमाज से पहले पहले गरीबों और जरूरतमंद लोगों के दरम्यान बाट दें। ताकि वो लोग भी सब के साथ ईद की खुशियों में शामिल हो सके।
ईद के नमाज के समय का हुआ एलान, जामा मस्जिद के इमाम मौलाना आफताब आलम ने विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाहों में होने वाले नमाज के समय का एलान किया। उन्होंने बताया की जामा मस्जिद अररिया में ईद की नमाज साढ़े सात बजे ,आजाद एकेडमी में आठ बजे,खरिया बस्ती ईदगाह में साढ़े आठ बजे, यतीम खाना मस्जिद में पौने नौ बजे और इस्लाम नगर ईदगाह में नौ बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी।
अलविदा जुमा के मौके पर सदर एसडीओ शैलेश कुमार दिवाकर ,थाना प्रभारी कुमार अभिनव दल बल के साथ सुरक्षा में लगे थे। नगर परिषद के मुख्य पार्षद रितेश राय भी नमाज में लोगों के साथ मौजूद थे। संसू, जोगबनी(अररिया): मुकद्दस रमजान माह के आखिरी जुमे की नमाज अलविदा अकीदत के साथ सीमावर्ती शहर जोगबनी के विभिन्न मस्जिदों में अदा की गई। शुक्रवार को रमजानुल मुबारक का 27वां रोजा और रमजान का आखिरी जुमा था। मस्जिदों में तकरीर और अलविदाई खुतबा सुनकर रोजेदारों के आंखे नम हो गई। बारगाह-ए-खुदा में पहुंचे जहां दो रकात जुमा की फर्ज नमाज अदा की। रोजेदारों ने अपनी गुनाहों की माफी के लिए दुआ मांगी। वहीं रोजेदारों ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन और चैन के लिए दुआ मांगी। अलविदा का दिन रोजेदारों के लिए खास माना जाता है। इस दिन का खास महत्व है। इस दिन रोजेदार खुदा से जो दुआ मांगता है। खुदा कबूल करता है। इसलिए इस दिन सभी मस्जिदों में काफी संख्या में रोजेदार मस्जिद पहुंचते हैं।

अन्य समाचार