इफ्तार पार्टी में शामिल हुए सभी समुदाय के लोग

संवाद सहयोगी, निर्मली (सुपौल) : प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी भवन में प्रखंड प्रमुख वाशिद अहमद द्वारा अलविदा जुमा के दिन दावत ए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी में रोजेदार सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यालय कर्मी एवं सभी समुदाय के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। पार्टी को संबोधित करते हुए प्रमुख ने कहा कि रमजान का यह पवित्र महीना है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी लतीफुर रहमान, प्रखंड विकास पदाधिकारी जफरुद्दीन, अंचल अधिकारी मुकेश कुमार, अवर निबंधन पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मधुसूदन सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मनोज कुमार दिवाकर, प्रबंधक अदीब अहमद, चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष अभिषेक पंसारी, व्यापार संघ के अध्यक्ष हिमांशु शेखर, निशांत बोथरा, किशोरी साह सहित कई लोग शामिल हुए।


अन्य समाचार