लिग असमानताओं को दूर करने को जनजागरण का लें सहारा

संसू ठाकुरगंज (किशनगंज) : शनिवार को 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज द्वारा लिग संवेदीकरण से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें राहत संस्था किशनगंज की सचिव डा. फरजाना बेगम ने बतौर मुख्य वक्ता के रूप में एसएसबी अधिकारियों, महिला व पुरुष कर्मियों तथा जवानों के बीच लिग संवेदीकरण के विषय पर अपना मंतव्य दिया।

डा. फरजाना बेगम ने कहा कि कार्यशाला का विषय अपने आप में ही एक महत्वपूर्ण विषय है। लिग संवेदीकरण विषय के प्रति हम सब जागरूक तो हैं, लेकिन इस विषय की गंभीरता को भी महसूस करना अति आवश्यक है। लिग संवेदीकरण का मुद्दा समझने का नहीं, बल्कि महसूस करने का है।

यदि हम पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं के सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक अन्य क्षेत्रों में दिए जा रहे योगदान को सही ढंग से समझेंगे तो निसंदेह समाज में लिग समानता और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी अपने अंदर की शक्ति को जगाना होगा और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा। हमें अपने अधिकार मांगना नहीं हैं बल्कि अपने कर्म के बल पर हासिल करना है। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। चाहे वह शिक्षा को क्षेत्र हो, चिकित्सा को क्षेत्र हो, खेल का मैदान हो, सेना का क्षेत्र या अन्य कोई क्षेत्र हो। सभी क्षेत्रों में महिलाएं अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं।
इस दौरान बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट जयप्रकाश ने कहा कि समाज में फैली लिग असमानताओं को दूर करने के लिए जनजागरण का सहारा लिया जाना चाहिए। समाज में लड़की और लड़के की परवरिश में भी किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए। इस मौके पर उप कमांडेंट डा. भारत कुमार चौधरी, उप निरीक्षक नरेश कुमार, उप निरीक्षक दिनकर कुमार मिश्रा, मुख्य आरक्षी आलोक कुमार, आरक्षी राजेश खन्ना, महिला आरक्षियों में जमलावती, गुंजन कुमारी, मालविका दास, सरस्वती हलदार, सुनीता सिन्हा, बेधी कुमारी, मनीषा कुमारी आदि सहित बटालियन मुख्यालय के कर्मी एवं अन्य पुरुष व महिला जवान मौजूद थे।

अन्य समाचार