बैठक में हुआ प्रखंड स्तरीय संगठन के पदाधिकारियों का चयन

संवाद सूत्र, सरायगढ़ (सुपौल) : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई सरायगढ़ भपटियाही की बैठक शनिवार संध्या बिहारी गुरुमैता उच्च माध्यमिक विद्यालय भपटियाही के प्रांगण में की गई। बैठक में प्रखंड स्तरीय संगठन के पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार यादव राज्य पार्षद के सदस्य बनाए गए।

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ सुपौल के जिला सचिव दीपक कुमार, पूर्व जिला सचिव सुरेंद्र प्रसाद यादव, गोपाल झा, प्रणव कुमार सिंह, परीक्षा सचिव मिश्रीलल यादव, भगवान यादव, वीरेंद्र कुमार की उपस्थिति में आयोजित बैठक में मतदान के द्वारा बालकृष्ण मंडल को प्रखंड सचिव, प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार यादव तथा प्रधानाध्यापक दीपक कुमार को राज्य पार्षद, राजेश कुमार, सत्य प्रकाश और दिलीप कुमार को जिला पार्षद, पुष्पराज कमल, प्रमोद कुमार, शंकर कुमार, ललित कुमार, कुमार गौरव झा और सुनील कुमार सुमन को अनुमंडल पार्षद बनाया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों में सर्वसम्मति से देवेंद्र कुमार को प्रखंड अध्यक्ष, रामानंद कुमार यादव को उपाध्यक्ष, प्रभात कुमार उपाध्याय को उपाध्यक्ष, अवध नारायण यादव को कोषाध्यक्ष, बबन कुमार को अनुमंडल कार्य पार्षद दीपक कुमार सिंह, तरुण कुमार, रंजू कुमारी को प्रखंड कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया।

बैठक के अंत में संघ के जिला सचिव ने कहा कि सांगठनिक प्रक्रिया पूरा करने में कठिनाई होती है लेकिन अंत में जब चयनित सदस्यों के बीच आपस में सहमति बन जाती है तो लोग सारी चीजों को भुला देते हैं। उन्होंने कहा कि अब संघ की मजबूती के लिए सभी साथ मिलकर काम करें।
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला सचिव सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड में संगठन के निर्माण में कुछ पदों पर मतदान की प्रक्रिया अपनानी पड़ी। उन्होंने कहा कि यह संगठन की मजबूती का उदाहरण है कि एक पद के लिए कई शिक्षक दावेदार हुआ करते हैं। पूर्व जिला सचिव ने कहा हम शिक्षकों के बीच संगठन का निर्माण शिक्षकों के बेहतरी के लिए करते हैं। हम संगठन के माध्यम से किसी प्रकार की राजनीति नहीं करते हैं। संगठन में शक्ति होता है। उन्होंने उपस्थित सभी शिक्षकों से कहा कि अब जबकि संगठन बनाने का काम पूरा हो गया है तब सभी मिलकर संगठन को ताकतवर बनाने का काम करें।

अन्य समाचार