ईद को लेकर बाजारों में रही चहल-पहल, कर्बला ईदगाह मैदान में अदा की जाएगी नमाज



संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया) :
फारबिसगंज शहर में सोमवार को ईद को लेकर पूरा दिन बाजार में चहल-पहल रहा। सुबह से ही लोगों की भीड़ दुकानों पर दिखी। खास तौर पर पर्व को लेकर कपड़ों की दुकान, टोपी ,सेवई के दुकानों पर लोगों का अत्याधिक भीड़ देखने को मिला। दिन चढ़ने के साथ साथ कपड़ों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ बढ़ती चली गई। इस बीच पूरे दिन दुकानों पर सामानों की खरीद का कार्य चलता रहा। शहर के स्टेशन चौक से लेकर पोस्ट ऑफिस चौक के बीच खरीदारी कर रहे लोगों के हुजूम के कारण कई बार जाम की समस्या की परेशानी झेलनी पड़ी। रह रह कर शहर में जाम लगता रहा और लोग परेशान होते हुए नजर आए पूरा दिन शहर में जाम की स्थिति बनी रही। बावजूद इसके जरुरत के हिसाब से लोग कपड़ों की खरीद करने को विवश हुए। मोहर्रम कमेटी के प्रधान महासचिव वाहिद अंसारी ने कहा कि ईद उल फितर की नमाज फारबिसगंज के कर्बला ईदगाह मैदान में सुबह 9 बजे अदा की जाएगी। इनसेट
बैठक में हुआ प्रखंड स्तरीय संगठन के पदाधिकारियों का चयन यह भी पढ़ें
---------------
फारबिसगंज में ईद को लेकर सुरक्षा के किए गए है पुख्ता प्रबंध -
एक ओर लोग ईद की तैयारियों में जुटे रहे तो दूसरी ओर प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों में लगा दिखा। जिला प्रशासन के निर्देश पर फारबिसगंज अनुमंडल चिन्हित किये गये स्थानों पर दंडाधिकारियों के साथ ही पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती में लगा रहा। सूत्रों ने बताया कि पर्व को देखते हुए अनुमंडल के 87 स्थानों पर करीब 5 सौ से ज्यादा जवानों को तैनात किया जा रहा है। इसके अलावा सैकड़ों जवानों को सुरक्षित बल के रूप में थाना व अन्य स्थानों पर रखा गया है। इसके अलावा चिन्हित किए गए सभी स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। अनुमंडलों में ईद को लेकर दो दिनों तक धारा 144 लागू रहेगी। इस दौरान हथियारों को लेकर चलने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसडीओ सुरेंद्र कुमार अलबेला एवं डीएसपी रामपुकार सिंह खुद संभाले हुए नजर आए।

अन्य समाचार