सामाजिक संगठनों ने मनाई भगवान परशुराम की जयंती

जागरण संवाददाता, सुपौल। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम की जयंती मनाई। स्थानीय विजय भारती के सभागार में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा सुपौल के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पाठक की अध्यक्षता में संरक्षक सदस्य शालिग्राम पांडे, नागेंद्र नारायण ठाकुर, सुरेंद्र नारायण पाठक, रणधीर ठाकुर संजीत कुमार चौधरी, मिथिलेश कुमार राय को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंडित थानेश्वर झा, पंडित संतोष झा, पंडित कन्हैया, सुजीत कुमार मिश्रा, इंद्रमणि मिश्र,शैलेंद्र कुमार झा, प्रमोद खां, सुधीर पाठक, इंद्र नारायण पाठक, ललन झा, रंजू झा, प्रवीण कुमार झा ने भगवान श्री परशुराम के आदर्शों का बखान किया। इस अवसर पर सरोज झा को जिला महासचिव, शैलेंद्र कुमार झा को प्रखंड अध्यक्ष की जवाबदेही सौंपी। पूर्व डीएसपी श्यामा कांत झा को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।


वहीं समग्र ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में सुखपुर सोल्हनी ग्राम पंचायत के सोल्हनी ग्राम स्थित महावीर स्थान में भगवान श्री विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम का प्राकट्योत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया ।इस अवसर पर उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए ब्राह्मण महासभा के सचिव अरुण कुमार झा मुन्ना ने कहा कि भगवान श्री विष्णु समय समय पर विविध अवतार लेते रहते हैं। इसी क्रम में भगवान श्री हरि ने सत्ययुग और त्रेता युग के संधिकाल में आततायियों के नाश करने और धर्म की स्थापना के लिए महाऋषि जमदग्नि के पत्नी माता रेणुका के गर्भ से प्रकट हुए। भगवान परशुराम आदि गुरु देवाधिदेव महादेव को अपना गुरु बनाकर शस्त्र और शास्त्र की शिक्षा प्राप्त की । आज का दिन भगवान श्री परशुराम के बताए हुए मार्ग पर चलकर धर्म और सत्य की स्थापना कर सदमार्ग पर चलने का सौगंध लेने का दिवस है ।
समग्र ब्राह्मण महासभा के विस्तारक शक्ति नाथ झा ने ब्राह्मण सभा के संकल्प को पढ़कर सुनाया जिसमें परशुराम जयंती के अवसर पर पर्यावरण शुद्धि हेतु सुपौल जिले में एक लाख वृक्षारोपण करने एवं एक वर्ष तक लगाए हुए वृक्षों के संरक्षण हेतु ब्राह्मण महासभा के संकल्प को उपस्थित हर जनों को स्वीकार करने हेतु आग्रह किया । इस अवसर पर महेंद्र पाठक ,नरेश नयन शिव शंकर झा , कार्तिक झा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। संपूर्ण कार्यक्रम गोविद झा अध्यक्ष समग्र ब्राह्मण महासभा के निर्देशन में संपन्न किया गया।
वहीं भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के जिलाध्यक्ष अभय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में बड़ी धूम धाम से भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव अशोक कुमार सिंह उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि हिन्दू शास्त्रों के अनुसार इन्हे भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है। भगवान विष्णु ने परशुराम के रूप में जन्म लिया उनका मुख्य उद्देश्य धर्म की स्थापना और अधर्म को मिटाना था। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष आनंद किशोर ठाकुर,लक्ष्मण ठाकुर, बिमलेंदु ठाकुर, चंद्रिका कुमारी, शिवेन्द़ पाण्डेय, विजय कुमार ठाकुर, राजा ठाकुर, राजेश कुमार सिंह, विजय शंकर चौबे, संजीव कुमार ठाकुर उर्फ पिटु ठाकुर, लोलप ठाकुर, संजय ठाकुर, राजकुमार राय, अगम ठाकुर इत्यादि लोग उपस्थित थे।
वहीं दूसरी ओर हिदू जागरण मंच की ओर से सुरेंद्र नारायण पाठक की अध्यक्षता में भगवान परशुराम व महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। जिसमें महामंत्री अनिल वर्मा,राजेश मोहनका,बलराम कामत,रंधीर चौधरी आदि ने अपने विचार रखे।

अन्य समाचार