शस्त्र और शास्त्र के धारक थे भगवान परशुराम

संसू, सहरसा: परशुराम जयंती के अवसर पर शहर में शोभायात्रा निकाली गयी। मंगलवार को शहर के मत्स्यगंधा से निकली शोभा यात्रा में शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी। शोभा यात्रा में सबसे आगे घुड़सवार का जत्था था। उसके पीछे बाइक सवार टोली एवं सबसे पीछे भगवान परशुराम की आदमकद तस्वीर से सजा रथ शहरवासियों के लिए आकर्षक का केंद्र बना रहा। शोभा यात्रा शहर के मत्स्यगंधा से निकलते हुए कलेक्ट्रेट होकर, वीर कुंवर सिंह चौक, थाना चौक, डी बी रोड, शंकर चौक, धर्मशाला रोड होते हुए वापस मत्स्यगंधा पहुंचकर थम गयी। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर डा. तारानंद सादा, विमलकांत झा, अक्षय झा, मुकेश झा, अक्षय चौधरी, संरक्षक मंडल के मधुकांत झा, संजय मिश्रा, ब्राह्मण महासभा के संयोजक राकेश बंटी के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। ब्राह्मण महासभा सहरसा के तत्वावधान एवं आजाद युवा विचार मंच के संयोजन में आयोजित शोभायात्रा में संजय मिश्रा, विमलकांत झा, शैलेश कुमार झा, सुदीप कुमार सुमन, अखिलेश झा, कैलाश मिश्र, भगवान झा द्वारा परशुराम के बीज मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र से हवन यज्ञ किया गया। जिसके उपरांत रोहित झा, अमित कन्हैया, संजीव कुमार झा, रौशन झा आजाद, प्रणव प्रेम एवं खुशी भारद्वाज के संयोजन में सैकड़ों युवाओं द्वारा शोभायात्रा निकाली गई थी।


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम शस्त्र और शास्त्र दोनों के धारक थे। उन्होंने इस धरा को पापियों से मुक्त किया। उनके आदर्शों को अपने अंदर आत्मसात कर आज सर्व समाज के उत्थान हेतु आगे आना होगा। मौके पर मुखिया दीपक मिश्रा, मुखिया बौआ खां, मृत्युंजय झा, मुकुंद माधव मिश्रा,तुलाकांत ठाकुर हिमांशु कुमार अखिलेश झा,हितेश झा ,अंकु मिश्रा,शीशिर झा,राजा झा,आनंद झा,अनिष झा, सुमन शांडिल्य, नितिश मिश्रा, सावन, मानस, कुंदन झा, पिटू ठाकुर, आलोक राय, सज्जन कुमार झा, कन्हैया कांत मिश्रा, निक्कू मिश्रा, सत्यम कुमार, भूषण झा, शिशिर कुमार झा, हितेष कुमार, दिपेश मिश्र समेत अन्य मौजूद थे।
भैया दिपेश मिश्रा का नाम दे देंगे।

अन्य समाचार