मिथिलांचल और सीमांचल के बीच तीन जोड़ी डेमू स्पेशल का परिचालन 8 से

समस्तीपुर। मिथिलांचल के लहेरियासराय व सीमांचल के सहरसा के बीच तीन जोड़ी डेमू स्पेशल ट्रेनों का नियमित परिचालन आगामी 8 मई से होगा। लहेरियासराय और सरहसा के बीच झंझारपुर-निर्मली-आसनपुर कुपहा-सरायगढ़ -सुपौल के रास्ते उक्त ट्रेन चलेगी। उक्त जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बिरेन्द्र कुमार ने दी। सभी डेमू स्पेशल लहेरियासराय और सहरसा के बीच अप एवं डाउन दिशा में दरभंगा, ककरघाटी, बिजुली हाल्ट, तारसराय, शहीद सुरज नारायण सिंह, सकरी, मानीगाछी, मंडन मिश्रा हाल्ट, लोहना रोड, झंझारपुर, मिथिला दीप, तमुरिया, नेमुआ हाल्ट, चिकना, घोघरडीहा, परसा बसुआरी, निर्मली, आसनपुर कुपहा हाल्ट, सरायगढ़, चांद पिपर हाल्ट, बैजनाथपुर अन्दौली हाल्ट, थरबिटिया, कदमपुरा, सुपौल, सुन्दरपुर हाल्ट, विनायकमा हाल्ट, गढ़ बरूआरी, पंचगछिया, नन्दलाली हाल्ट, सहरसा कचहरी हाल्ट पर रूकेगी।

जांच के दौरान खनन पदाधिकारी के साथ ट्रक चालक और ऑनर ने किया अभ्रद्र व्यवहार यह भी पढ़ें
----------------
लहेरियासराय से सहरसा के लिए परिचालित होने वाली डेमू स्पेशल :
- ट्रेन संख्या 05545 लहेरियासराय-सहरसा डेमू स्पेशल लहेरियासराय से सुबह 05.05 बजे खुलकर 05.20 बजे दरंभगा, 06.02 बजे सकरी, 07.08 बजे झंझारपुर, 08.06 बजे निर्मली, 08.45 बजे सरायगढ़, 09.43 बजे सुपौल स्टेशनों पर रूकते हुए 10.50 बजे सहरसा पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 05543 लहेरियासराय-सहरसा डेमू स्पेशल लहेरियासराय से 12.05 बजे खुलकर 12.25 बजे दरंभगा, 13.13 बजे सकरी, 13.49 बजे झंझारपुर, 14.35 बजे निर्मली, 15.05 बजे सरायगढ़, 16.03 बजे सुपौल स्टेशनों पर रूकते हुए 18.05 बजे सहरसा पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 05547 लहेरियासराय-सहरसा डेमू स्पेशल लहेरियासराय से 20.05 बजे खुलकर 20.23 बजे दरंभगा, 21.04 बजे सकरी, 21.43 बजे झंझारपुर, 22.29 बजे निर्मली, 23.00 बजे सरायगढ़, 23.59 बजे सुपौल स्टेशनों पर रूकते हुए मध्य रात्रि 01.30 बजे सहरसा पहुंचेगी।
----------------
सहरसा से लहेरियासराय के लिए परिचालित होने वाली डेमू स्पेशल :
- ट्रेन संख्या 05544 सहरसा-लहेरियासराय डेमू स्पेशल सहरसा से 05.15 बजे खुलकर 06.01 बजे सुपौल, 07.00 बजे सरायगढ़, 07.37 बजे निर्मली, 08.23 बजे झंझारपुर, 10.08 बजे सकरी, 11.10 बजे दरभंगा रूकते हुए 11.30 बजे लहेरियासराय पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 05548 सहरसा-लहेरियासराय डेमू स्पेशल सहरसा से 11.10 बजे खुलकर 11.54 बजे सुपौल, 12.50 बजे सरायगढ़, 13.25 बजे निर्मली, 14.18 बजे झंझारपुर, 15.12 बजे सकरी, 16.55 बजे दरभंगा रूकते हुए 17.15 बजे लहेरियासराय पहुंचेगी ।
- ट्रेन संख्या 05546 सहरसा-लहेरियासराय डेमू स्पेशल सहरसा से 18.35 बजे खुलकर 19.21 बजे सुपौल, 20.42 बजे सरायगढ़, 21.19 बजे निर्मली, 22.13 बजे झंझारपुर, 22.46 बजे सकरी, 23.30 बजे दरभंगा रूकते हुए 23.55 बजे लहेरियासराय पहुंचेगी।

अन्य समाचार