डायन का आरोप लगाकर महिला की पिटाई

संवाद सूत्र, झाझा (जमुई): थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला पर डायन का आरोप लगाकर तीन लोगों ने मारपीट की। इसके पहले महिला के पति को आरोपितों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। थानाध्यक्ष राजेश शरण ने पीड़ित महिला के आवेदन पर केस दर्ज किया है।

नारायण पासवान, कृष्णा पासवान, राहुल कुमार हथियार से लैस होकर महिला के घर पर पहुंचे तथा डायन का आरोप लगाया। विरोध करने पर राड से पिटाई कर दी और महिला का कपड़ा खोलने लगा। इस दौरान आरोपितों ने गले से चांदी की सिकड़ी सहित सोना का लाकेट ले लिया। राहुल पासवान ने शादी के लिए रखे 50 हजार के जेवरात ले लिया। हल्ला की आवाज सुन पति बचाने आए तो उसके साथ भी मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि इस घटना के दो दिन पहले आरोपित ने पति को जान से मारने की नीयत से राड चलाया था। बचने के क्रम में हाथ टूट गया था। आरोपित ने महिला सहित पति को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने कहा कि आरोपित का संबंध अपराधियों से है।

--------
महादलित युवकों के साथ मारपीट
संवाद सूत्र, झाझा(जमुई): थाना क्षेत्र के औरेया गांव के पास आधा दर्जन से अधिक लोगों ने चार महादलित युवकों के साथ मारपीट की। इस दौरान एक युवक को नाले का पानी पिलाने का प्रयास किया। पीड़ित ने थाना में केस दर्ज कराया है। चांय गांव के उमेश तुरी अपने साथी राहुल कुमार, छोटू कुमार एवं रोशन कुमार के साथ यज्ञ देखने के लिए औरेया गांव जा रहे थे। पक्की सड़क पर शराब के नशे में धुत बुड़नेर गांव के हुलो यादव, अवधेश यादव, संजय यादव एवं पांच अज्ञात ने उन्हें रोक लिया और उमेश तुरी का मोबाइल छीन लिया और मारपीट की। मारपीट में घायल उमेश घायल का इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया। थानाध्यक्ष राजेश शरण ने मामला दर्ज करने की बात कही।

अन्य समाचार