भारत सेवाश्रम संघ का दो दिवसीय वार्षिक उत्सव शुभारंभ

संसू, ठाकुरगंज (किशनगंज) : नपं ठाकुरगंज के वार्ड नंबर पांच के आश्रमपाड़ा में अवस्थित भारत सेवाश्रम संघ, शाखा ठाकुरगंज द्वारा संचालित हिदू मिलन मंदिर में शनिवार की देर शाम दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम से प्रारंभ हुआ। सांस्कृतिक अनुष्ठान के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के लोग काफी उत्साह के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ धार्मिक अनुष्ठान में पहुंचे सभी संत-स्वामियों का स्वागत रीति-रिवाज के साथ किया गया। स्वामी सर्णानंद महाराज, स्वामी प्रदिप्तानंद महाराज, निरंजनानंद महाराज, स्वामी ज्योतिर्मयानंद महाराज, स्वामी प्रसन्नानंद महाराज, स्वामी अग्निवेसानंद महाराज आदि संतों का अभिनंदन हुआ। इस दौरान संपूर्ण कार्यक्रम स्थल गुरु महाराज के जयकारे से गूंजता रहा।


इसके बाद आचार्य वरण के कार्यक्रम के बाद सांस्कृतिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। जिसमें कई स्थानीय कलाकारों द्वारा गीतिका की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में भक्तो को भक्ति भाव में झूमते देखा गया। वहीं रविवार को प्रात: भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी व संतों के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में महिला श्रद्धालुओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें नपं अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी मुख्य रूप से मौजूद थे। शोभायात्रा मंदिर से निकलकर भातढाला पोखर पहुंची। पोखर में जल भर श्रद्धालु क्लब फील्ड, न्यू कालोनी, टीचर कालोनी होते हुए वापस मंदिर पहुंची। इसके बाद भारत सेवाश्रम संघ के संस्थापक श्री श्री ठाकुर प्रणवानंदजी की अभिषेक पूजा आरती एवं अन्नकूट भोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण की गई। इस दौरान हिदू मिलन मंदिर के मुख्य संचालक स्वामी चंद्रनाथानन्द महाराज ने कहा कि भारत सेवाश्रम संघ एक सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक लोकहितैषी संघटन है जिसमें संन्यासी और नि:स्वार्थी कार्यकर्ता भक्तिभाव से कार्य करते हैं। सर्वांगीण राष्ट्रीय उद्धार इसका मुख्य उद्देश्य और संपूर्ण मानवता की नैतिक तथा आध्यात्मिक उन्नति इसका सामान्य लक्ष्य है। देर शाम तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संघ के अनुयायियों ने भाग लिया। इस दौरान कार्यक्रम का संचालक की भूमिका प्रदीप्त दत्ता व सुलिप्तो कुंडू ने बखूबी निभाया। वहीं शोभायात्रा के दौरान जयंत लाहिड़ी, आनंद साहा, अनिल घोष, दिलीप कुंडू, बच्चू मंडल, सुशांत पाल, अमित सिंहा, परमजीत मंडल, अनिल महाराज, बादल कुंडू, विप्लव कर्मकार आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

अन्य समाचार