बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ किया आक्रोश व्यक्त



संस,ू सिकटी(अररिया)-बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी पर फारबिसगंज नगर थाने में कांड संख्या 454 दर्ज होने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में प्रशासन के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है। इसी को लेकर रविवार को सिकटी थाना चौक बजरंगबली मंदिर के प्रांगण में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि लव जिहाद रोकने पर बजरंग दल अररिया के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए उसे साजिश के तहत झूठा मुकदमा में फंसाया गया है ताकि जिहादियों का मनोबल ऊंचा रहे। प्रलोभन में आकर लव जिहाद की शिकार हुई हिदू मां-बहनों को श्री सोनी आए दिन जिहादियों के चंगुल से बचाकर परिजनों को सौंपने का काम किया है। मौके पर सिकटी विहिप प्रखंड अध्यक्ष दिनेश सिंह, बजरंग दल संयोजक मुक्ति राज एवं अभिषेक सिंह राठौड़ ने कहा पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी का नाम सुनते ही हिदू मां-बहनों को गुमराह वाले जिहादियों में हड़कंप मच जाता है। हिदुओं पर हुए अत्याचार में वे हमेशा आवाज उठाते रहे हैं। मनोज सोनी के नेतृत्व में विहिप व बजरंगदल के कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी परंपरा और धर्म की रक्षा के लिए आवाज बुलंद होती रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि झूठे मुकदमे की सही जांच होनी चाहिए। मौजूद लोगों ने अररिया एसपी साहब से मामले की सही जांच कर पूर्व जिला संयोजक को केस से बड़ी करने की मांग की है। ताकि साजिश रचने वालों के ऊपर कड़ी से कड़ी कारवाई हो सके। बैठक में दिनेश सिंह, मुक्ति राज, अमित सिंह राठौर ,चंदन साह, सतीश शाह, सत्यम साह, सुशील शाह, राजू गुप्ता, राजू शर्मा ,राजा दास सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

अन्य समाचार