तूफान असानी का अलर्ट, जिले में बदलेगा मौसम का मिजाज

संवाद सहयोगी, किशनगंज : बंगाल की खाड़ी से 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा तूफान असानी का असर बिहार के भी कुछ जिलों में भी देखने का पूर्वानुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार साइक्लोन की वजह से आंधी व बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना है। बंगाल में अलर्ट के कारण बंगाल से सटे किशनगंज जिला में भी सोमवार की शाम से मौसम में बदलाव दिखने की उम्मीद है। मौसम विभाग के जानकार के अनुसार सतही हवा की गति भी 80 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि इसका प्रभाव बिहार के क्षेत्रों में आंशिक तौर पर देखा जाएगा। राज्य के सीमावर्ती जिलों को इसके प्रभाव को देखते हुए अलर्ट रहने को कहा गया है। तूफान के कारण बिहार के 12 जिलों के मौसम में आंशिक तौर पर बदलाव आने से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग की चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इसका असर बिहार के सीमावर्ती इलाकों में दिखेगा। इस दौरान बारिश के साथ आंधी के साथ वज्रपात की भी संभावना व्यक्त की गई है।



सूरज की तपिश से परेशान रहे लोग

संवाद सहयोगी, किशनगंज : शहर में बदलते मौसम के बीच दो दिनों से सूरज की तपिश से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। बढ़ती गर्मी का असर सड़कों पर भी देखा जा रहा है। सूरज के चढ़ते ही दिन में लोगों की आवाजाही में कमी से सड़कें वीरान सी दिख रही है। पिछले कुछ दिनों से आंशिक अंतराल पर हो रही बारिश के कारण शहर के तापमान में गिरावट देखी गई थी। लेकिन दो दिनों से गर्मी बढ़ने से लोग बेहाल होने लगे हैं। बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान के कारण कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

अन्य समाचार