दियारा से हथियार और कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, खगड़िया : मानसी के दियारा इलाके से दो अपराधियों को पिस्तौल और दो दर्जन कारतूस के साथ पकड़ा गया है। एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि दियारा इलाके में कुछ अपराधी सक्रिय है। आपरेशन चलाने को लेकर टीम का गठन किया गया। टीम में सदर एसडीपीओ सुमित कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष निलेश कुमार, दारोगा फैजल अहमद अंसारी, अमरेश कुमार समेत अन्य को रवाना किया गया। टीम द्वारा तौफिर दियारा से मानसी आने के रास्ते पर रोको टोको अभियान चलाया गया। पुलिस को देखकर दो व्यक्ति भागने का प्रयास किया। मगर उसे रोक लिया गया। सर्च करने पर दो देसी पिस्टल, दो दर्जन कारतूस और पांच खोखा बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधियों में अमित यादव और राकेश यादव शामिल हैं। दोनों मुंगेर के तौफिर दियारा का रहने वाला है। केस दर्ज किया गया है। जेल भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।



घर में घूस कर मारपीट किया
संवाद सूत्र, महेशखूंट (खगड़िया): महेशखूंट थाना क्षेत्र के सलीमनगर गांव में दर्जनों लोग लाठी डंडे से लैश होकर रमेश साह के घर में घुस कर विक्रम साह को खोजने लगे। यह कहने पर कि यह विक्रम का घर नहीं है, सभी ने मिलकर तोड़फोड़ व लूटपाट शुरू कर दी। मारपीट करने लगे। जिसमें दो- तीन बच्चे घायल हो गए और एक के हाथ का हड्डी टूट गया। सभी घायलों का इलाज गोगरी रेफरल अस्पताल में चल रहा है। घटना को लेकर रमेश साह की पत्नी गायत्री देवी के आवेदन पर घरमपुर बन्नी के 13 ज्ञात व 10 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। महेशखूंट थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

अन्य समाचार