सीमांचल में बंग्लादेशी घुसपैठ सबसे बड़ी समस्या: अभिषेक

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के प्रदेश मंत्री अभिषेक यादव बुधवार को पूर्णिया पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने संघ भवन में अंगवस्त्र के साथ माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान वे पूर्णिया, अररिया, किशनगंज एवं कटिहार के प्रमुख कार्यकर्ताओं से मिले और सांगठनिक गतिविधियों से अवगत हुए। उन्होंने कहा कि सीमांचल का यह क्षेत्र सदा से संवेदनशील रहा है। बंग्लादेशी घुसपैठ यहां की सबसे बड़ी समस्या है। इस इलाके में सांगठनिक मजबूती बेहद जरुरी है।

उन्होंने कहा कि सांगठनिक कार्य हमारे लिए सर्वोपरि होना चाहिए। उनका सौभाग्य है कि मां पूरण देवी, 52 शक्तिपीठ में एक माता सती की हृदय स्थली, भक्त प्रह्लाद व बीसवी सदी के महान संत महर्षि मेंहीं की पावन धरती पूर्णिया आने का सौभाग्य उन्हें प्राप्त हुआ है। श्री यादव ने कहा कि सीमांचल में आए दिन जिहादी तत्वों द्वारा आर्थिक रुप से कमजोर लोगों को प्रताड़ित करने व उनपर हमला की घटना बढ़ रही है। सीमांचल में बंग्लादेशी घुसपैठ सबसे बड़ी समस्या है। तथाकथित सेकुलर राजनीतिज्ञ घुसपैठ का समर्थन करते हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण और निदनीय है। इस समस्या के निदान के लिए सीएए - एनआरसी लागू किया जाना आवश्यक है। इसको लेकर विद्यार्थी परिषद का आंदोलन जारी है । शैक्षणिक परिसरों में अराजकता, वित्तीय अनियमितता एवं भ्रष्टाचार व्याप्त है। एकमात्र छात्र संगठन अभाविप है, जो शिक्षण संस्थान और शिक्षा में सुधार के लिए लगातार आवाज बुलंद कर रहा है। इस मौके पर प्रदेश सह मंत्री नीतीश कुमार पासवान, विश्वविद्यालय प्रमुख सह सिडिकेट सदस्य प्रो. महेंद्र प्रताप सिंह, विश्वविद्यालय सह कार्य प्रमुख रवि गुप्ता, विश्वविद्यालय संयोजक आशीष झा, विश्वविद्यालय परिसर इकाई अध्यक्ष अंगद यादव, विभाग संयोजक पूर्णिया - अररिया अभिषेक आनंद, विभाग संयोजक किशनगंज - कटिहार अमित मंडल, विभाग संयोजक मंत्री उपेंद्र भरत, जिला संगठन मंत्री सूर्यानंद राय, जिला संयोजक, पूर्णिया कुमार गौरव, किशनगंज दीपक चौहान, कटिहार विक्रांत सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

अन्य समाचार