विद्यालय में बच्चों को दिया गया आपदा से बचाव की जानकारी

संवाद सूत्र, दिघलबैंक (किशनगंज) : प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय सह प्रखंड संसाधन केंद्र तुलसिया में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत बच्चों को फोकल शिक्षक व बाल प्रेरकों सहित शिक्षक शिक्षिकाओं ने विद्यालय आपदा प्रबंधन योजना विषय पर चर्चा की। इसमें बाल प्रेरक प्रिया कुमारी द्वारा कमेटी की बैठक में हजार्ड हंट जोखिमों की पहचान की सूची बच्चों के बीच प्रस्तुत की गई। फोकल शिक्षक राजेश कुमार सिंह नें बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि 13 सदस्यों ने इस कमेटी के बारे में विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों, अभिभावकों को आपदा से निपटने के लिए सारी जानकारी दी है। किसी भी तरह की आपदा से बचने व उसे कम करने के लिए सभी को प्रशिक्षित होना जरूरी है।


बच्चों को फोकल शिक्षक ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अभी गर्मी के मौसम में लू चलता है, इससे कैसे बचकर रहना है। मौसम का तापमान अचानक बढ़ जाए फिर अचानक घट जाए तो हमारे शरीर में क्या प्रभाव पड़ सकता है। लोग तबीयत खराब होने की वजह से बीमार पड़ सकते हैं। इससे भी बचने की आवश्यकता है। अभी अगलगी की घटनाएं भी अधिक होती है। इससे बचाव के लिए प्रशिक्षित होना भी आवश्यक है। फिर उन्होंने अन्य आपदाओं के बारे में भी चर्चा की। इस मौके पर प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार साह, मामूर अनवर, राजेश्वरी कुमारी, उमेश प्रसाद सिंह, कुमारी प्रेमप्रभा, कुमुद कुमारी, बबीता कुमारी, जूली कुमारी, उमा कुमारी, शबाना नाज, मारिया नाज, मोना कुमारी, रितेश कुमार, मेघनाथ कोनाई सहित बच्चों की काफी संख्या में मौजूद थे।

अन्य समाचार