फसल चरने के विवाद में मारपीट, पांच लोग घायल

फोटो- 14 जमुई- 15

संवाद सूत्र, चंद्रमंडी (जमुई): चकाई थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित बोगी पंचायत अंतर्गत डोकोटांड़ गांव में फसल चरने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। मारपीट में घायल मनोज तुरी, बासो तुरी, मुनिया देवी, सरिता देवी, रिकू कुमारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को अपने खेत में शकरकंद में पानी पटा रहा था। इसी दौरान गांव के ही बीरो तुरी का बकरी खेत में घुस गई और शकरकंद की फसल चरने लगी। इस पर उससे शिकायत कि अपनी बकरी को बांधकर रखो। इस पर बीरो तुरी गाली देने लगा और उसने लालमुनि तुरी, प्रदीप तुरी को बुलाकर मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में बासो तुरी समेत पांच लोग घायल हो गए। जिसमें दो को गंभीर चोट आई। घटना के बाद सभी घायल चकाई थाना पहुंचकर मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां से देवघर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

--------
पेड़ काटने से मना करने पर पिटाई
संवाद सूत्र, चंद्रमंडी (जमुई): चकाई थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में पेड़ काटने से मना करने पर एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला के पति मु. मुमताज ने बताया कि मेरे घर के समीप हिस्सेदारी की जमीन पर लगा गम्हार का पेड़ मेरे बड़े भाई मुख्तार मियां और उसके बेटे आलम मियां और जहांगीर मियां काट रहे थे। पत्नी सकिला खातून ने पेड़ काटने से मना किया। इस पर उन लोगों ने मारकर घायल कर दिया। मारपीट में दूसरे पक्ष के भी एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। घायल महिला को स्वजनों ने चकाई थाना लाया। जहां से पुलिस ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेज दिया। जहां से डाक्टरों ने देवघर रेफर कर दिया।

अन्य समाचार