'हम फूल नहीं चिगारी हैं, भारत की नारी है'

जासं, खगड़िया। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की खगड़िया अंचल सम्मेलन यशोदा नगर में आयोजित किया गया। इस मौके पर सदर प्रखंड के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन स्थल 'हम फूल नहीं चिगारी हैं, भारत की नारी है' के गीत से गुंजायमान हो उठा।

सम्मेलन का उदघाटन अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी देवी ने किया। इस मौके पर उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि ये दोनों सरकारें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का डपोरशंखी नारा दे रही है। जबकि आज पूरे बिहार में कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। दुष्कर्म की घटनाओं में वृद्धि हुई है। दुष्कर्म के बाद महिलाओं की हत्या भी कर दी जा रही है। सरकार अपराधियों को सजा देने के बजाय बचाने का काम करती है। महिलाएं घरेलू हिसा की शिकार भी हर रोज होती है। और भयवश किसी को कहने का साहस भी नहीं करती।
बेलदौर में सरकारी दर पर एक किलो भी गेहूं की खरीद नहीं हुई है यह भी पढ़ें
उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज स्कूली रसोइए को सरकार कुल छह घंटे हाड़तोड़ मेहनत की मजदूरी मात्र 1650 रुपये प्रति माह देती है। वह भी साल में 10 महीने ही मजदूरी मिलती है। मालूम हो कि अधिकांश स्कूलों में महिला ही रसोइया है। उन्होंने कहा कि दमन, शोषण के विरुद्ध संघर्ष चलाना होगा।
इस मौके पर 17 सदस्यीय अंचल कमेटी का गठन किया गया। अध्यक्ष वीणा केसरी चुनी गई।
उपाध्यक्ष तारा देवी, कुंती देवी, सचिव माला देवी, संयुक्त सचिव कृष्णा देवी, संजू देवी और कोषाध्यक्ष किरण देवी चुनी गई। इस मौके पर जिला संयुक्त सचिव मंजू कुमारी ने महिलाओं से संगठित होने का आह्वान किया। कहा कि हमें अपने हक-हकूक के लिए लड़ना ही होगा।

अन्य समाचार