जनकल्याण के लिए काझी में सवा लाख शिव पार्थिव पूजा संपन्न

संस, बनमनखी, (पूर्णिया)। अनुमंडल क्षेत्र के काझी हृदयनगर पंचायत के ब्राह्मण टोला में सोमवार को मानव कल्याण हेतु एवं वातावरण शुद्धिकरण के लिए सवा लाख शिव पार्थिव पूजा-अर्चना किया गया। उक्त पूजा ग्यारह पंडितों के द्वारा पूरे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सवा लाख मिट्टी से बने पार्थिव में प्राण प्रतिष्ठा दिया गया। पूजा के दौरान संपूर्ण काझी हर-हर महादेव की जयघोष एवं शंख के कर्णप्रिय आवाज से महौल शिवमय बना रहा। ग्रामीणों ने बताया कि हमारी प्राचीन सांस्कृतिक मान्यताओं, वैज्ञानिक और आध्यात्मिक ज्ञान विज्ञान से ओतप्रोत किसी भी सामुहिक अनुष्ठान, हवन यज्ञ पद्धति के माध्यम से ना सिर्फ वायुमंडल के विषाणु नष्ट होते हैं, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता के बढ़ने के साथ-साथ सकारात्मकता का भी विस्तार होता है। ग्रामीणों ने बताया कि सवा लाख शिव पार्थिव पूजा सैकड़ो वर्ष पूर्व से बैसाख महिना में संपूर्ण ग्रामीण मिलकर संपन्न करते है। उक्त पूजा गांव के कल्याण हेतु संपूर्ण गांव के गोत्र-मूल के साथ संकल्प किया जाता है। पूजा उपरांत जमा सवा लाख पार्थिव को शंकु आकार बनाकर उसपर एक बंस का ध्वज स्थापित किया जाता है। सवा लाख पार्थिव को संपूर्ण गांव के महिला व कुमारी कन्या द्वारा निमार्ण किया जाता है। पूजा के अंत में हवन महाआरती किया जाता है। पूजा को संपन्न कराने में एक प्रधान पंडित देव झा, निर्मल मिश्र, नवलकिशोर झा, अनरूद झा, आनंद झा, धर्मानंद झा, इन्द्रदेव झा, बालकृष्ण झा, नरेन्द्र झा, कन्हैया झा, सुमन झा, हरिदेव झा, संजीव झा, दिलीप झा, अमरेश झा, ब्रजेश मिश्र, सोहन कुमार, धीरेंद्र मिश्र, सत्यदेव झा, लक्ष्मीनारायण झा अलावा गांव के युवाओं का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।

क्राइम- रहस्यमय ढंग से लापता छात्रा बरामद, दंपती गिरफ्तार यह भी पढ़ें

अन्य समाचार